Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि:एक मुट्ठी अनाज, एक रुपये से भंडारा, जन सहभागिता से होगा कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम चित्रकूट में जन सहभागिता से आयोजित किए जा रहे हैं। 27 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए गांव-गांव में उत्साह का माहौल है। दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि नानाजी ने गांवों के विकास में जनता की पहल और सहभागिता को ही अपना ध्येय माना था। इसी परंपरा के तहत, पिछले 15 वर्षों से उनकी पुण्यतिथि के कार्यक्रम जन सहभागिता से ही संपन्न होते आ रहे हैं। इस वर्ष भी 27 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रत्येक घर से कम से कम एक मुट्ठी अनाज और एक रुपया अंशदान के रूप में सहयोग मांगा गया है। श्री महाजन ने बताया कि नानाजी स्थूल रूप से भले ही नहीं हैं, लेकिन उनके प्रति लोगों की आस्था आज भी प्रबल है। चित्रकूट क्षेत्र के ग्रामवासियों में भारत रत्न नानाजी देशमुख के प्रति ऐसी ही आस्था दिख रही है। मझगवां विकासखंड और चित्रकूट जनपद के गांवों में जन सहभागिता का नजारा देखने लायक है। ग्रामवासी नानाजी की पुण्यतिथि के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यकर्ता, ग्रामवासी और चित्रकूट के नगरवासी मिलकर अंशदान एकत्र करने में जुटे हैं। वे टोली बनाकर मझगवां और चित्रकूट जनपद के अधिकांश गांवों और घरों तक पहुंच रहे हैं, कार्यक्रम का आमंत्रण दे रहे हैं और सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं। पुण्यतिथि का यह कार्यक्रम 26 फरवरी को सुबह 7:00 बजे अखंड मानस पाठ के साथ शुरू होगा। इसका समापन 27 फरवरी को हवन के बाद विशाल भंडारा प्रसाद के साथ होगा। यह पूरा कार्यक्रम दीनदयाल परिसर, उद्यमिता विद्यापीठ, चित्रकूट में आयोजित किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा और भंडारा प्रसाद के लिए आम जनमानस को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में लाइनमैन की मौत:फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    मत्स्य विभाग, बिलखी समिति में धांधली:महोबा में निषाद पार्टी का प्रदर्शन, अधिकारियों के निलंबन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment