Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में जलती हुई बिल्डिंग की पहली मंजिल से कूदने पर चार लोग घायल

    10 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के गोकल पुरी इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। जान बचाने के लिए बच्चे समेत चार लोग पहली मंजिल से नीचे कूद गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारी ने बताया कि यह घटना भजनपुरा के पास चांद बाग इलाके के F ब्लॉक में देर रात करीब 2.30 बजे हुई। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% कांस्टेबल पद रिजर्व; फिजिकल टेस्ट देना भी जरूरी नहीं गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखेगी। इतना ही नहीं इसमें उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से छूट और आयु सीमा में ढील दी जाएगी। यह कदम दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में किए गए संशोधनों का हिस्सा है, जिन्हें शुक्रवार को अधिसूचित किया गया। इसके तहत, सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अग्निवीरों को सुरक्षा बलों में शामिल करने की केंद्र की व्यापक योजना के अनुरूप, बल की भर्ती नीति को औपचारिक रूप दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से पूछा- मानव तस्करी के मामलों में क्या प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे उसे मानव तस्करी के मामलों में अपनाई जाने वाली मानक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें। जस्टिस अहसानुद्दीन अमनुल्लाह और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा कि उसकी किसी काल्पनिक या अकादमिक फॉर्मूले में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वह एक व्यावहारिक दृष्टिकोण चाहती है। अदालत ने कहा कि मानव तस्करी, जिसमें बच्चों की तस्करी भी शामिल है, के मामलों में समय का सबसे अधिक महत्व होता है। इसलिए, जो भी दिशानिर्देश आवश्यक हों या सुझाव दिए जाएं, वे उस समय-सीमा को ध्यान में रखकर होने चाहिए, जिसके भीतर पुलिस को किसी व्यक्ति के लापता होने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करनी होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर अश्विन अब अमेरिका में खेलेंगे क्रिकेट:सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ किया करार; 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था
    Next Article
    Upcoming SmartPhones in April 2026: नया फोन लेने जा रहे हैं तो रुकिए, अप्रैल में लॉन्च होने जा रहे हैं एक से एक शानदार स्मार्टफोन, जानिए सबके बारे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment