Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Welcome to Hell, ईरानी अखबार की US को सीधी धमकी, जमीन पर कदम रखा तो खैर नहीं

    3 hours from now

    1

    0

    ईरान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने शनिवार को अमेरिका को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है। अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की धरती पर कदम रखा, तो वे केवल ताबूत में ही वापस लौटेंगे।नरक में आपका स्वागत है का संदेशईरानी अखबार ने 'नरक में आपका स्वागत है' शीर्षक के साथ एक लेख प्रकाशित किया है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है। इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने घोषणा की है कि लगभग 2,500 मरीन सैनिकों के साथ नौसेना का एक जहाज पश्चिम एशिया पहुंच रहा है। Special issue of the Tehran TimesStay tuned for straight truth pic.twitter.com/GGXRGuFkMv— Tehran Times (@TehranTimes79) March 27, 2026 इसे भी पढ़ें: Iran के खिलाफ महायुद्ध में America अकेला नहीं, Donald Trump का दावा- सऊदी समेत सभी खाड़ी देश साथयूएसएस त्रिपोली की तैनातीजापान में तैनात और ताइवान के पास अभ्यास कर रहे यूएसएस त्रिपोली (USS Tripoli) और 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के जवानों को दो सप्ताह पहले ही पश्चिम एशिया में तैनात होने का आदेश मिला था। यह तैनाती क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए की गई है।धधक रहा है पश्चिम एशियालगभग एक महीने पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने भी कार्रवाई की। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उसके तेल और ऊर्जा संयंत्रों को नुकसान पहुंचाया गया, तो वह इजरायल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा। हाल की घटनाओं में इसके संकेत भी मिले हैं। इसे भी पढ़ें: No Kings Protest: अमेरिका से यूरोप तक, Donald Trump का जोरदार विरोध, White House ने बताया साजिशबातचीत के दावों पर ईरान का इनकारअमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, तेहरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं हो रही है। ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है, जबकि अमेरिका ने वर्तमान में युद्ध से एक छोटा ब्रेक लिया हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विराट कोहली बने एशिया के 'किंग', तोड़ दिया शोएब मलिक का बहुत बड़ा रिकॉर्ड
    Next Article
    PM केरल जाएंगे, रैली और रोड-शो करेंगे:शाह का दावा- असम में 90+ सीटें जीतेंगे; विजय ने तमिलनाडु में 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment