Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दादरा-नगर हवेली के सिलवासा के गोदाम में धमाका; 4 की मौत, दो घायल

    23 hours ago

    1

    0

    दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में शनिवार सुबह गोदाम में धमाके के बाद 4 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हैं। घायलों का इलाज नमो अस्पताल, सिलवासा में चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोदाम में नाइट्रोजन गैस भरी जा रही थी जिस दौरान धमाका हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेशर ब्लास्ट था, जो एक स्टील टैंक फटने से हुआ। घटना के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिए आसपास के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया। मामले की जांच के लिए जांच समिति बनाई गई है। मणिपुर में हिंसा के 3 साल बाद सबसे संवेदनशिल जिले जिरीबाम पहुंचे सीएम खेमचंद मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह शनिवार को जिरीबाम जिले के तीन दिन के दौरे पर निकले। यह इलाका जातीय हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी, कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। यह रास्ता कांगपोकपी जिले से होकर जाता है, जहां कुकी समुदाय की संख्या ज्यादा है। मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा के कारण यह इलाका तनाव में रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा के गंजाम में जिला प्रशासन ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए फ्री कोचिंग शुरू की ओडिशा के गंजाम में शनिवार को UPSC और OPSC परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए फ्री कोचिंग सेंटर शुरु हुए। कुल तीनों सेंटरों में 170 अभ्यर्थियों को कोचिंग दी जाएगी, जिनमें 85 महिलाएं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फ्री कोचिंग पाने वाले सभी अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के जरिए किया गया है। जिला प्रशासन ने दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के साथ एमओयू भी साइन किया है। दादरा और नगर हवेली के गोदाम में धमाका, 4 की मौत, 4 घायल दादरा और नगर हवेली के डेमनी स्कूल फलिया में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस के एक गोदाम में धमाका हो गया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग जख्मी हुए थे। इन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाद में 4 घायलों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज अभी भी जारी है। दिल्ली में पिता-भाई ने 19 साल की बेटी की हत्या की, शव दफनाने से पहले पकड़े गए; ऑनर किलिंग का शक दिल्ली के हरि नगर इलाके में 19 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग मानते हुए पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना 1 अप्रैल को सामने आई, जब पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे PCR कॉल मिली कि एक युवती की हत्या कर दी गई है और उसका शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा। जांच में सामने आया कि युवती पिछले दो साल से अपने गांव के एक युवक के साथ रिश्ते में थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। आरोप है कि इसी वजह से पिता मोहम्मद मनीर और भाई मेराज अली ने उसकी हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घोंटना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती को पहले पीटा गया और कुछ दिनों तक घर में बंद भी रखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मुंबई हाई में ONGC प्लेटफॉर्म पर आग: 10 कर्मचारी घायल, हालात काबू में मुंबई हाई ऑयलफील्ड में ONGC के SHP प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार शाम आग लग गई। इस हादसे में 10 कर्मचारी घायल हुए हैं, हालांकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। ONGC के अनुसार, आग शाम करीब 5:45 बजे लगी। घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय किया गया और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कंपनी ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग बुझने के बाद प्लेटफॉर्म पर संचालन सामान्य कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नागिन 7 की स्टारकास्ट से मिले अक्षय कुमार, भूत बंगला की भी खूब हुई बातें, प्रोमो के बाद उत्साहित हुए फैन्स
    Next Article
    MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 1 मौत:3 लोग गंभीर, कई लोग मलबे में दबे, रातभर चलेगा रेस्क्यू; बिल्डिंग गिरने का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment