Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:ध्रुव राठी के खिलाफ मानहानि केस, राम-सीता पर वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

    1 day ago

    1

    0

    यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AOR) अमिता सचदेवा ने आरोप लगाया है कि ध्रुव राठी के एक वीडियो में भगवान राम और माता सीता को लेकर आपत्तिजनक दावे किए गए थे। मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से वीडियो को लेकर औपचारिक घोषणा करने, भविष्य में ऐसे वीडियो पर रोक लगाने और हर्जाना दिलाने की मांग की है। अमिता सचदेवा के मुताबिक, केंद्र सरकार की शिकायत अपीलीय समिति (GAC) ने वीडियो को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला माना था। इसके बाद इसे भारत में यूट्यूब पर प्रतिबंधित कर दिया गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली ट्रिब्यूनल ने घरेलू काम की कीमत ₹30 हजार महीना मानी, हादसे में घायल महिला को ₹8.49 लाख मुआवजा दिल्ली के मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल ने सड़क हादसे में घायल 33 साल की महिला को ₹8.49 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है। ट्रिब्यूनल ने घरेलू काम की कीमत ₹30 हजार महीने की सैलरी के बराबर मानी। महिला के बाएं पैर में हादसे के बाद 6% स्थायी दिव्यांगता आई थी। महिला ने सिलाई से हर महीने ₹18 हजार कमाने का दावा किया था, लेकिन वह इसका सबूत नहीं दे सकी। हादसा 18 जनवरी 2021 को दिल्ली के बवाना इलाके में हुआ था। महिला अपने पति और बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर थी, तभी महिंद्रा थार ने टक्कर मार दी। थार के चालक और मालिक अमित कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। ट्रिब्यूनल ने माना कि हादसा उसकी लापरवाही से हुआ। मुआवजे तय करते समय ट्रिब्यूनल ने सुप्रीम कोर्ट के शिशुपाल उर्फ शिश राम बनाम सुरजीत मामले के फैसले का हवाला दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मुआवजा तय करते समय गृहिणी के घरेलू काम का आर्थिक मूल्य भी माना जाना चाहिए। चेन्नई रेलवे स्टेशन के बंद कमरे में मिला महिला का शव, 8 अक्टूबर से थी लापता चेन्नई के मायलापुर MRTS रेलवे स्टेशन पर 55 साल की लापता महिला का शव मिला है। महिला की पहचान विजया वी के रूप में हुई है। वह 8 अक्टूबर को अपनी बेटी के साथ सरकारी अस्पताल जाने के लिए ट्रेन से निकली थी। मायलापुर स्टेशन पर टॉयलेट जाने के लिए उतरने के बाद वह लापता हो गई थी। विजया की बेटी ने स्टेशन पर मां को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिलीं। इसके बाद उसने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अब चार दिन बाद सोमवार को स्टेशन के एक बंद कमरे में उसका शव मिला। पुलिस को शक है कि विजया टॉयलेट खोजते समय स्टेशन की दूसरी मंजिल पर बने एक पुराने कमरे में चली गई थीं। वहां एक खुली जगह से वह नीचे गिर गईं और फिर एक और खुले हिस्से से होते हुए ग्राउंड फ्लोर पर बने बंद स्टोर रूम में जा गिरीं। दिल्ली पुलिस ने ACP विवेक भगत की शिकायत पर FIR दर्ज की, CJP के दिल्ली प्रदर्शन से जुड़ा है मामला दिल्ली पुलिस ने 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर और बूटा सिंह सर्किल पर हुए प्रदर्शन के दौरान जाति के आधार पर अपमानित करने, धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की है। यह मामला संसद मार्ग थाने में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विवेक भगत की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में प्रदर्शन के दौरान उनके साथ जातिगत अपमान, धमकी और आधिकारिक ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार राज्य के सभी किसानों को 5000 रुपए देगी, दिवाली से पहले खातों में जमा होंगे पैसे महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने एलान किया है कि राज्य के सभी किसानों को 5000 रुपए की अंतरिम मदद दी जाएगी। इस राशि का भुगतान किसानों के खातों में दीवाली से पहले कर दिया जाएगा, ताकि वे त्योहारी सीजन में अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। बता दें कि सरकार की तरफ से यह कदम मुख्य रूप से दो बड़ी वजहों से उठाया गया है। सीएम फडणवीस के अनुसार हाल ही में राज्य के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात और फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने पूरे इलाके को सूखाग्रस्त घोषित किया है। किसानों की इस आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए यह फौरी मदद दी जा रही है। CBI ने नीट पेपर लीक केस में 14वें आरोपी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की सीबीआई ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बुधवार को दिल्ली की कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी 14वें आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी उर्फ राज सूर्यवंशी के खिलाफ दाखिल की गई है। उसे 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई का आरोप है कि उसने सह-आरोपी शुभम खैरनार के साथ मिलकर पेपर लीक में अहम भूमिका निभाई। इस मामले में सीबीआई ने पहले 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, मोबाइल फोन से डिलीट किए गए वॉट्सएप चैट और लीक प्रश्नपत्रों की पीडीएफ बरामद होने के बाद कथित साजिश का खुलासा हुआ। नीट यूजी की 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी और 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई थी। SIR प्रक्रिया के खिलाफ ओवैसी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, याचिका पर सुनवाई को तैयार कोर्ट AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने इस प्रक्रिया को किस तरह लागू किया जा रहा है, इस पर सवाल उठाए। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को इसी मुद्दे पर पहले से लंबित अन्य याचिकाओं के साथ सुनने पर सहमति जताई है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के 10 अन्य प्रमुख नेता भी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुके हैं। इन नेताओं ने SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होनी है। महाराष्ट्र में नालासोपारा की बिल्डिंग में आग, 2 महिलाओं की मौत; 15 लोगों का रेस्क्यू महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग की आठवीं से दसवीं मंजिल पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे आग लग गई। हादसे में फाल्गुनी शाह (50) और अश्विनी पारकर (50) की मौत हो गई। दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने बचाव अभियान चलाकर 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई लोग खुद भी बिल्डिंग से बाहर निकलने में सफल रहे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली में रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, लोग पहली मंजिल से कूदे, सभी सुरक्षित दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात करीब 10:34 बजे उधम रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। आग लगते ही कुछ लोग पहली मंजिल से कूदने लगे। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पहले ही आग बुझा दी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। केरलम में 23 से कम उम्र वालों को शराब देने पर एक्शन होगा, 3 युवाओं की सड़क हादसे में मौत के बाद फैसला केरलम में 23 साल से कम उम्र के लोगों को शराब परोसने वाले बार पर सख्त कार्रवाई होगी। कोच्चि के पास रविवार को सड़क हादसे में 3 युवाओं की मौत के बाद यह फैसला किया है। कार चला रहे युवक को शराब परोसने वाले बार पर 3 केस दर्ज किए गए हैं। सऊदी अरब: एअर इंडिया, इंडिगो की उड़ानें 17 तक रद्द मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और सुरक्षा जोखिमों के चलते इंडिगो, एअर इंडिया और अकासा एयर ने सऊदी अरब के लिए 17 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो की रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें रद्द रहेंगी। जबकि, अकासा एयर ने रियाद और जेद्दा की उड़ानें रोकी हैं। एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानें रद्द की हैं। प्रभावित यात्री रिफंड या यात्रा की तारीख बदलने के विकल्प देख सकते हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति पुष्टि करने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट की ECI को फटकार, कहा- बहाने नहीं चलेंगे:काउंटिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग दें; 2023 कर्नाटक चुनाव में 201 वोट से हार का मामला
    Next Article
    एक्टिविस्ट हत्याकांड- कल पंजाब बंद का ऐलान:आरोपी का घर-मेडिकल स्टोर बुलडोजर से तोड़ा; गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगाई; गैंगस्टर बोला- बदला लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment