Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेस्टिवल सीजन में रेलवे चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली–पटना वंदे भारत स्पेशल समेत कुल 36 फेरे, प्रयागराज जंक्शन पर होगा ठहराव

    7 hours ago

    1

    0

    त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने चार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली–पटना के बीच आरक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस त्योहार विशेष ट्रेन, पोतनूर–बरौनी, मालदा टाउन–शकूरबस्ती तथा खुर्दा रोड–शकूरबस्ती विशेष ट्रेन शामिल हैं। वंदे भारत स्पेशल दोनों दिशाओं में कुल 36 फेरे चलेगी। नई दिल्ली–पटना वंदे भारत स्पेशल गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली से पटना के लिए 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालन होगा, जिसमें 16 फेरे शामिल हैं। ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होकर प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी और 3:50 बजे रवाना होगी। पटना जंक्शन पर रात 9:30 बजे आगमन होगा। वापसी में गाड़ी संख्या 02251 पटना से 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालन रहेगा। यह ट्रेन पटना से सुबह 10 बजे रवाना होकर प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर 3:35 बजे पहुंचेगी तथा नई दिल्ली रात 11:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के मुख्य ठहरावों में अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा शामिल हैं। पोतनूर–बरौनी विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 06139 पोतनूर से 16 अक्टूबर, शुक्रवार को एक फेरे के लिए चलेगी। ट्रेन में 18 चेयर कार और दो एसएलआरडी सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। यह प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रविवार रात 1:30 बजे पहुंचेगी तथा बरौनी जंक्शन पर दोपहर 1:30 बजे आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06140 बरौनी से 19 अक्टूबर, सोमवार को चलेगी। यह प्रयागराज छिवकी पर रात 10:30 बजे पहुंचेगी और 10:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन का अंतिम गंतव्य पोतनूर जंक्शन है। मालदा–शकूरबस्ती विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 03439 मालदा टाउन से 16 अक्टूबर को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती से 17 अक्टूबर को वापसी फेरा करेगी। ट्रेन में छह एसी तृतीय, आठ स्लीपर, छह सामान्य और दो एसएलआरडी सहित 22 डिब्बे रहेंगे। पटना जंक्शन पर 03439 रात 8:10 बजे पहुंचेगी और 8:20 बजे रवाना होगी। वापसी ट्रेन 03440 पटना जंक्शन पर दोपहर 3:50 बजे पहुंचेगी तथा 4 बजे रवाना होगी। खुर्दा रोड–शकूरबस्ती पूजा विशेष गाड़ी संख्या 08423 खुर्दा रोड से शकूरबस्ती के लिए 16 अक्टूबर, शुक्रवार को एक फेरा चलेगी। यह खुर्दा रोड से दोपहर 12 बजे रवाना होकर प्रयागराज जंक्शन पर अगले दिन सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी और 11 बजे रवाना होगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन होते हुए शकूरबस्ती पर रात 8:15 बजे पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने और ट्रेन की नवीनतम समय-सारणी तथा प्लेटफॉर्म सूचना के लिए रेलवे की आधिकारिक जानकारी देखने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसी ने साहिल को बताया निर्दोष, किसी ने कहा-फांसी ठीक:मेरठ में नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट के फैसले के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया
    Next Article
    अखिलेश ने गैर-यादव OBC को कैबिनेट में जगह नहीं दी:फर्रुखाबाद में सांसद प्रकाश पाल बोले- सपा ने पिछड़ों और दलितों के हक छीने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment