Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीषण गर्मी में गोवंश संरक्षण पर प्रशासन सख्त:डीएम ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

    14 hours ago

    2

    0

    जालौन में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनज़र गोवंशों की सुरक्षा और समुचित देखभाल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकासखंड डकोर के ग्राम पिया निरंजनपुर स्थित बृहद गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गोवंशों के लिए पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में बनी चरहियों में प्रतिदिन साफ और ठंडा पानी भरा जाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से पशुओं को परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में लगभग 05 एकड़ भूमि पर की गई हरे चारे की बुवाई का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार बना रहे और वे गर्मी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रह सकें। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ते तापमान को देखते हुए गौशाला में एक अतिरिक्त शेड के निर्माण के निर्देश दिए, ताकि गोवंशों को पर्याप्त छाया मिल सके और वे तेज धूप से बच सकें। जिलाधिकारी ने गौशाला में भूसा, चना चोकर एवं अन्य पशु आहार के भंडारण की भी समीक्षा की। निरीक्षण में भंडारण पर्याप्त पाया गया, जिस पर उन्होंने संतोष जताते हुए निर्देश दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में मौजूद गोवंशों को स्वयं गुड़ खिलाकर उनकी स्थिति का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की संवेदनशीलता को परखा। उन्होंने कहा कि गौशालाओं का संचालन केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और मानवीय दृष्टिकोण के साथ किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा की जा रही इस सक्रिय पहल से गोवंश संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता बिजली कटौती पर गुस्सा:अधिकारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया, कहा- बिजली सप्लाई कागजो तक सीमित
    Next Article
    194 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ:अमरोहा पुलिस लाइन में हुआ दीक्षांत समारोह, आईपीएस अजय पांडे रहे मुख्य अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment