Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीषण गर्मी में घटी ताज पर्यटकों की संख्या:खाली दिखा परिसर, पिछले दिनों कई पर्यटकों की बिगड़ी थी तबियत

    21 hours ago

    2

    0

    आगरा में बढ़ती गर्मी और 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते तापमान ने पर्यटन पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर इन दिनों पर्यटकों की संख्या में साफ गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को आगरा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं (लू) ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर ताजमहल पर देखने को मिल रहा है, जहां आम दिनों की तुलना में पर्यटकों की संख्या कम रही। और यहां आने वाले पर्यटकों की तबीयत भी गर्मी की वजह से बिगड़ रही है। दोपहर के समय ताजमहल परिसर लगभग खाली नजर आया। जो पर्यटक पहुंचे भी, वे गर्मी से बचने के लिए छाता, टोपी और पानी की बोतलों का सहारा लेते दिखे। कई पर्यटकों ने गर्मी को लेकर असहजता जाहिर की और जल्दी-जल्दी भ्रमण कर लौटते नजर आए। शहर की सड़कों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी भीड़ कम दिखी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं, जिससे आने वाले दिनों में पर्यटन और जनजीवन पर असर जारी रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में सपा ने किया प्रदर्शन:राज्यपाल को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर:प्रेमिका के परिजनों की पिटाई और धमकी से डिप्रेशन में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment