Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीषण गर्मी में काशी के घाटों पर सन्नाटा, नावें बंद:60 जिलों में लू चल रही, सड़कों पर पानी का छिड़काव; कल से बदलेगा यूपी का मौसम

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज देश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 45.2°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा काशी, हमीरपुर और आगरा का पारा भी 44 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज 60 जिलों में लू चल रही है। लोग चेहरा ढककर और छाता लेकर ही घर से निकल रहे हैं। काशी में घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। घाटों पर पर्यटकों के न आने के चलते नाविकों ने सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालन बंद कर दिया है। लू से राहत दिलाने के लिए सिग्नल पर रुकने वाले यात्रियों के लिए ग्रीन नेट लगाई गई है। आगरा और कानपुर में सड़कों पर नगर निगम पानी की बौछारें डाल रहा है, ताकि राहगीरों को दिक्कत न हो। गर्मी का असर जानवरों पर भी पड़ रहा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा पानी से बाहर नहीं निकल रहा है। कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7°C दर्ज किया गया। इससे पहले, 2008 में अप्रैल में तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें। 21 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है, यानी रातें भी गर्म रहेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी रविवार से मौसम में बदलाव होगा। 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 26 अप्रैल से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-तूफान की भी संभावना है। बारिश हुई तो पारे में 2–3°C की गिरावट आ सकती है। 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गर्मी की तस्वीरें… मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस सलीम का गला रेता गया, वो हत्यारा निकला:उम्रकैद हुई थी, 25 साल से फरार था; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए
    Next Article
    इकलौते बेटे की हत्या करके फंदे पर लटका बाप:झांसी में मां की गोद से उठा ले गया, 6 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment