Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकलौते बेटे की हत्या करके फंदे पर लटका बाप:झांसी में मां की गोद से उठा ले गया, 6 साल पहले हुई थी शादी

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। वे भी दौड़े पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पुलिस बुलाई गई। फिर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार का यह मामला रक्सा थानाक्षेत्र के ढिमरपुरा गांव का है। युवक ने बेटे की हत्या कर खुद क्यों जान दी, अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। यह 3 तस्वीर देखिए… अब जानिए पूरा मामला… रक्सा के ढिमरपुरा गांव निवासी प्रेमसिंह रायकवार (38) खेती किसानी करता था। उसकी शादी लगभग 6 साल पहले आशा से हुई थी। उनकी दो बेटी तुलसा (5) और विनीता (4) है। सबसे छोटा बेटा भरत (3) था। बड़े भाई नेकीराम ने बताया- हम छह भाई हैं। प्रेम सिंह, एक अन्य भाई के साथ लखपत गांव में रहता था। जबकि हम चार भाई, पिता के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने मकान में रहते हैं। प्रेम बहुत शराब पीता था। शुक्रवार को पड़ोसी जाहर पाल के बेटे सुमित की शादी थी। प्रेम इसमें गया था। उसने बहुत शराब पी रखी थी। वह नशे में पंगत को खाना परोस रहा था तो होश नहीं था कि किसे कितनी पूड़ियां दे परोस रहा। किसी को 1 की जगह 4 तो किसी को 2 की जगह 6 पूड़ी परोस रहा था। किसी तरह लोगों ने उसे संभाला। नशे में धुत होकर घर पहुंचा नेकीराम ने आगे बताया- देर रात लगभग 1 बजे प्रेम सिंह घर पर आया। पत्नी आशा और तीनों बच्चे कमरे के बाहर आंगन में सो रहे थे। वह बेटे भरत को उठाकर कमरे में ले गया। वहां चाकू से बच्चे का गला रेत दिया। इसके बाद फंखे पर साड़ी से फंदा बनाकर झूल गया। देर रात लगभग 2 बजे पत्नी आशा जागी तो बच्चा गायब था। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। तब आशा ने खिड़की से झांककर देखा तो पति फंदे पर लटका था और बच्चे की लाश जमीन पर पड़ी थी। आशा चिल्लाने लगी। जेठानी रचना उठी। पूरे घर में कोहराम मच गया। जेठानी दौड़ते हुए खेत में बने मकान पर पहुंची। अन्य परिजन को पूरी बात बताई। जेठानी रचना ने बताया- मैं अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। पति पड़ोस की शादी में गए थे। देर रात देवरानी आशा की आवाज सुनकर जागी, तब घटना का पता चला। मैं भागते हुए खेत पर गई और अपने घरवालों को बुलाकर लाई। इसके बाद डायल 100 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर गई। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। देवर ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया है। सीओ बोले- सुसाइड के कारणों की जांच कर रहे हैं सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो प्रेमसिंह फंदे पर लटका था, उसका 3 साल का बच्चा का शव खून से लथपथ पड़ा था। प्रथमदृष्टया सामने आया कि पिता ने बेट की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। --------------------- भास्कर सर्वे से जुड़ी हुई ये खबरें पढ़ें… ​​​​​​​यूपी के लोग बोले-341 विधायकों को दोबारा टिकट न दें 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी कि 403 में से 84 फीसदी विधायकों को दोबारा टिकट नहीं देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद… यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर -------------------- यह खबर भी पढ़ें… बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बुरी तरह पिचकी स्कार्पियो में परिवार फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। हादसा दोहरीघाट थाने में हुआ। शुरुआती वजह ड्राइवर को झपकी मानी जा रही है।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में काशी के घाटों पर सन्नाटा, नावें बंद:60 जिलों में लू चल रही, सड़कों पर पानी का छिड़काव; कल से बदलेगा यूपी का मौसम
    Next Article
    ‘खुद भूखे रहकर मुझे खिलाया’:12वीं के लखनऊ टॉपर सुभान बोले- सफल होकर मां को दिलाऊंगा घर; पापा के सपने को करूंगा पूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment