Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भतीजे का घर बचाने आग में कूदे बुजुर्ग की मौत:गोंडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी थी आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा ग्राम पंचायत के रमवापुर गांव में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी सोनू के छप्पर वाले घर में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर करीब 300 मीटर दूर जा गिरा। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भतीजे का घर बचाने के लिए आग में कूदे श्यामलाल इसी दौरान 60 वर्षीय श्यामलाल, जो अपने भतीजे सोनू का घर बचाने के लिए पहुंचे थे, बिना जान की परवाह किए आग की लपटों में घुस गए। आग बुझाने के प्रयास में वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसे श्यामलाल का इलाज कई दिनों तक चलता रहा, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। करीब ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख आग की इस घटना में घर में रखा करीब 60 हजार रुपये नकद, जेवर, कपड़े और अनाज समेत पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल नागेंद्र प्रताप के अनुसार, लगभग ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। प्रशासन ने शुरू की जांच, मुआवजे का आश्वासन मोतीगंज थाना अध्यक्ष और प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि झुलसे व्यक्ति की मौत की सूचना मिल चुकी है। परिजनों द्वारा शुरुआती सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी, अब मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग:ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, अधिकारियों ने आश्वासन दिया
    Next Article
    प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन:डीएम को सौंपा, समय बदलने सहित 5 मांगें उठाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment