Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग:ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, अधिकारियों ने आश्वासन दिया

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को फुटिया गांव के चार दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण नवीन परती की खाली जमीन पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विनय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि वे गांव की नवीन परती की खाली जमीन पर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे। हालांकि, गांव के ही कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके कारण प्रतिमा को दूसरी जगह रख दिया गया है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया गांव में करीब तीन दशक से अधिक समय से इसी खाली स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह आयोजित किया जाता रहा है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर प्रतिमा मंगवाई और उसे स्थापित करने की योजना बनाई। लेकिन स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने प्रतिमा स्थापना का जमकर विरोध किया, जिससे मौके पर टकराव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाया था। अधिकारियों ने मामले की जांच कर प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन के बावजूद अभी तक प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। इसी बात से नाराज होकर वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार द्विवेदी को सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान उमेश भारती, माला देवी, कंचन देवी, कुसुम लता, राधिका, फुलवंती, कुलवंती, सोनम, आरती सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में स्वयं सहायता समूह की बैठक में हंगामा:पंचायत भवन घेरने, जान से मारने की धमकी का आरोप
    Next Article
    भतीजे का घर बचाने आग में कूदे बुजुर्ग की मौत:गोंडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी थी आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment