Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण:8 पूर्व सैनिकों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन, बेटी की शादी में सहायता

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि थल सेना, नौ सेना और वायु सेना से सेवानिवृत्त 14 सैनिकों तथा 3 दिवंगत सैनिकों की पत्नियों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 3 पूर्व सैनिकों के नाम नौकरी के लिए डीजीआर दिल्ली को अनुशंसित किए गए हैं। सेवारत सैनिकों से प्राप्त 7 आवेदन पत्रों को पुलिस और प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिए भेजा गया है। वहीं, 5 भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए सेना में भर्ती हेतु रिलेशन प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही की गई। 8 पूर्व सैनिकों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन दिलाने हेतु कार्यवाही की गई। 12 पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए आश्रित प्रमाण पत्र जारी किए गए। 5 भूतपूर्व सैनिकों/शहीद सैनिकों के आश्रितों का पार्ट-2 ऑर्डर कराने की कार्यवाही भी की गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों और उनकी पत्नियों को देय 6000 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन का वितरण नवंबर 2025 तक कर दिया गया है। जनपद में ऐसे 4 सैनिक/पत्नियां हैं। कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की पत्नियों को 7500 रुपये प्रतिमाह और माता-पिता को 5000 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन का वितरण अक्टूबर 2025 तक किया गया है। जनपद में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की 4 पत्नियां और माता-पिता हैं। 120 आश्रितों को मिला छात्रवृत्ति का लाभ... केंद्रीय सैनिक बोर्ड से 3 पूर्व सैनिकों की पुत्रियों की शादी और पुनर्वास निधि द्वारा 1 पूर्व सैनिक की विधवा की पुत्री की शादी हेतु एक-एक लाख रुपये का अनुदान दिलाया गया। जनवरी तक 120 आश्रितों को केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई गई। एक पूर्व सैनिक के आश्रित को भी छात्रवृत्ति का लाभ मिला। एक पूर्व सैनिक के आश्रित को आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस द्वारा बीमा की धनराशि का लाभ भी दिलवाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी, 9 की रोशनी गई:गोरखपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद इंफेक्शन फैला, नेत्र विभाग सील
    Next Article
    500 रुपए का लालच देकर अधेड़ ने छात्रा को दबोचा:कार्रवाई न होने ने ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन, बच्चों ने स्कूल जाने से किया इंकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment