Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टर को नोटिस:डीएम ने 545 रुपये लौटाने के निर्देश दिए, अचानक अस्पताल पहुंचे थे

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में एक चिकित्सक द्वारा बाहर से दवा लिखने का मामला सामने आया, जिस पर डीएम ने सख्त कार्रवाई की। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एक महिला मरीज ने जिलाधिकारी को बताया कि उसके ससुर के इलाज के लिए चिकित्सक ने बाहर से दवा खरीदने को कहा था। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही, महिला द्वारा दवा पर खर्च किए गए 545 रुपये वापस कराने का आदेश भी दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को दी जाएं और किसी भी परिस्थिति में बाहर की दवा न लिखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी शिकायत दोबारा मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ट्रीटमेंट रूम और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। मेडिकल वार्ड में अत्यधिक भीड़ देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक ही व्यक्ति को प्रवेश दिया जाए। इसी वार्ड में कुछ मरीजों ने नली लगाने के नाम पर पैसे लेने और इलाज में लापरवाही की शिकायत भी की। इन शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सीएमओ को मेडिकल वार्ड की प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर लीलावती से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। दवा वितरण कक्ष में पहुंचकर जिलाधिकारी ने लाइन में लगे मरीजों से बातचीत की और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि दवाएं उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने पुनः दोहराया कि किसी भी दशा में बाहर की दवा न लिखी जाए, अन्यथा जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग की सुनियोजित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि मरीजों को असुविधा न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने एक्स-रे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष और सीटी स्कैन कक्ष का जायजा लिया। पैथोलॉजी कक्ष में उपलब्ध जांचों की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जांच रिपोर्ट समय पर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं। सीटी स्कैन कक्ष में भारी भीड़ मिलने पर उन्होंने प्रभारी से जानकारी ली। बताया गया कि अब तक 50 सीटी स्कैन किए जा चुके हैं,जबकि 65 मरीजों का स्कैन शेष है। भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि सीटी स्कैन कक्ष में टोकन व्यवस्था तत्काल लागू की जाए और बाहर डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए, जिससे मरीजों को अपने नंबर की जानकारी मिलती रहे और अनावश्यक भीड़ व अव्यवस्था न हो। साथ ही साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के भी सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजय यादव आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर जारी:प्राचार्य बोले- सिखाए गए कौशल जीवन भर काम आते हैं
    Next Article
    कौशांबी में 115 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिलाधिकारी ने आशिर्वाद दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment