Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भटवलिया उपकेंद्र की बिजली सप्लाई आज 4 घंटे बंद:सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पावर कट, 11 केवी लाइन पर होगा काम

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिला मुख्यालय के भटवलिया स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार को चार घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यह कटौती कचहरी फीडर की 11 केवी लाइन पर अनुरक्षण कार्य के कारण की जाएगी। विद्युत वितरण खंड देवरिया के अधिशासी अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भटवलिया उपकेंद्र से निकलने वाले कचहरी फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान कचहरी फीडर से जुड़े सभी मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी, जिससे लोगों को असुविधा हो सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य जैसे पानी भरना और मोबाइल चार्ज करना निपटा लें। अधिकारियों के अनुसार, यह अनुरक्षण कार्य नियमित रखरखाव का हिस्सा है, जिससे भविष्य में फॉल्ट और अनियमित आपूर्ति की समस्या कम होगी। विभाग ने आश्वासन दिया है कि कार्य निर्धारित समय में पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस अस्थायी असुविधा के बदले उन्हें आगे बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। साथ ही, 'राष्ट्रहित में बिजली बचाएं' का संदेश भी दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में वकील से दुर्व्यवहार के मामले में हुई बैठक:प्रयागराज अधिवक्ता संघ ने दिया पूर्ण समर्थन, कार्रवाई की निंदा
    Next Article
    दवा लेने निकली छात्रा का शव मिला:फर्रुखाबाद में 15 फीट गहरी खाई में पड़ा था, सिर-गर्दन पर चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment