Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही एसपी ने नए खेल मैदान का उद्घाटन किया:बोले- खेल से शारीरिक स्वास्थ्य और अनुशासन बढ़ता है

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कोईरौना स्थित दयावंती पुंज मॉडल स्कूल (DPMS) में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल मैदान का उद्घाटन किया। यह आयोजन 18 अप्रैल 2026 को विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। विद्यालय पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने रिबन काटकर नए स्पोर्ट्स ग्राउंड को छात्र-छात्राओं के लिए समर्पित किया। उद्घाटन के बाद, एसपी त्यागी ने मैदान पर चल रहे फुटबॉल मैच में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनसे हाथ मिलाकर बेहतर खेल के लिए प्रेरित किया। मैच का विधिवत शुभारंभ फुटबॉल को 'किक' मारकर करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी बेहतरीन खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्कूल प्रशासन की सराहना की। एसपी ने छात्रों से अपनी ऊर्जा को खेलों और रचनात्मक कार्यों में लगाने की अपील की। इस अवसर पर थाना कोईरौना पुलिस के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने तहसील का औचक निरीक्षण किया:सिद्धार्थनगर में राजस्व लिपिक पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए
    Next Article
    कांस्टेबल ने महिला थाने में प्रेमिका से की शादी, VIDEO:एसपी के आदेश पर थाने में हुई पंचायत, मंदिर में लिए फेरे, दोनों अलग जाति से हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment