Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांस्टेबल ने महिला थाने में प्रेमिका से की शादी, VIDEO:एसपी के आदेश पर थाने में हुई पंचायत, मंदिर में लिए फेरे, दोनों अलग जाति से हैं

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में सिपाही और उसकी प्रेमिका की महिला थाने में शादी कराई गई। सिपाही अनुसूचित और लड़की ब्राह्मण समाज से है। इस कारण सिपाही के घर वाले शादी को राजी नहीं थे। सिपाही ने भी मना कर दिया था, पर लड़की शादी को तैयार थी। उसके बहुत मनाने पर भी जब सिपाही नहीं माना तो लड़की ने एसपी सौरभ दीक्षित से शुक्रवार को शिकायत की। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायत कराई गई। बमुश्किल सिपाही शादी को राजी हुआ। शनिवार को शादी की तैयारी की गई। पंडित को बुलाया गया। दोनों के परिजन भी मौजूद रहे। हिंदू रीति-रिवाज से थाने के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। सिपाही ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और फेरे लिए। थाने में मौजूद परिजनों और बड़े-बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। अब जानिए पूरा मामला… कांस्टेबल मुकेश पुलिस लाइन में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर पर पीटीआई है। कांस्टेबल और प्रेमिका हरदोई के एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेमिका ब्राह्मण समाज से है। वहीं कांस्टेबल बैकवर्ड कास्ट से है। इसलिए शादी में अड़चन आ रही थी। पिछले 4 साल से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। शादी की बात करने पर कांस्टेबल ने मना कर दिया था। प्रेमिका ने बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे प्रेमिका एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी सौरभ दीक्षित से मिलकर पूरा प्रकरण बताया। बताया, वह कांस्टेबल से शादी करना चाहती है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। ऐसे में एसपी ने पूरे प्रकरण के निस्तारण के लिए प्रेमिका को महिला कांस्टेबल के साथ महिला थाने भेज दिया। शुक्रवार को ही कांस्टेबल और प्रेमिका के परिवारों को सूचना देकर थाने बुलाया गया। शुक्रवार की देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी रही। फिर पुलिस ने समाधान कराने के लिए शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। शनिवार सुबह करीब 12 बजे से पंचायत चली। प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद जब कांस्टेबल को लगा कि अगर उसने शादी नहीं की तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है। तब कांस्टेबल शादी करने को राजी हुआ। पंडित को थाने बुलाया गया। दो बजे दोनों की थाने के अंदर शंकर भगवान के मंदिर में शादी कराई गई। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया, एक युवती उनके आफिस में आई थी। प्रार्थना पत्र देकर कांस्टेबल पर आरोप लगाया था। उन्होंने महिला थाने भेजकर जांच के निर्देश दिए थे। दोनों ने आपसी सहमति से शादी की है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे, चिट्‌ठी में लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाश है झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र, डाक के जरिए भेजा गया। इसमें लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही एसपी ने नए खेल मैदान का उद्घाटन किया:बोले- खेल से शारीरिक स्वास्थ्य और अनुशासन बढ़ता है
    Next Article
    बलिया के ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर:मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना में 10 लाख तक का ऋण मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment