Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में जश्न-ए-विलादत-ए-इलाही मुशायरा आयोजित:उलेमाओं ने दिया दीन-ए-इस्लाम और एकता का संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही के सुरियावां स्थित लागी बाजार (बड़ी मस्जिद) में जश्न-ए-विलादत-ए-इलाही मुशायरा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर शाम तक धार्मिक एवं रूहानी माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के मशहूर नातख्वां अहमद रज़ा नूरी ने अपने कलाम के माध्यम से दीन-ए-इस्लाम की शिक्षाओं, हुजूर की सीरत और नेक रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। मुंबई से पधारे मुफ्ती कमाल अहमद बस्तवी, रज़ी शाकिर और इलाहाबाद से नूरैन वारसी समेत उलेमा-ए-किराम हफीज़ सैफ रजा कादरी ने अपने संबोधन में नमाज़, रोज़ा, अच्छाई, भाईचारे और इंसानियत के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। मौलाना रिज़वान नूरी एवं हाफिज मेहताब आलम ने भी दीन की बातों को आम लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने समाज में आपसी सौहार्द व एकता बनाए रखने का संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। गणमान्य लोगों में जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी सहित कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी के सदस्यों परवेज अंसारी, दिलशाद वास्ती, सलमान वास्ती, कैफ वास्ती, परवेज आलम, अफरोज, रिंचू, इरशाद, आदिल, अज़ीम, शान सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में, आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में दुकान में घुसकर किशोप पर हमला:धनोखर मंदिर के पास रॉड से वार कर किया घायल
    Next Article
    गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश को जनता ने नकारा:59% लोगो ने कहा- दोबारा टिकट न मिले, सपा से आकाश वर्मा, बसपा से सर्वेश पसंदीदा नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment