Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में निकली श्रीराम बारात:जगह-जगह आरती और स्वागत, रामलीला मैदान में चारों भाइयों का हुआ विवाह

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही में सोमवार की रात श्रीराम बारात का आयोजन किया गया। बारात में भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ और राजा दशरथ शामिल थे। बारात में आकर्षक लाइटें, ढोल-ताशा और साउंड सिस्टम का प्रबंध किया गया था। नगर के रजपुरा में श्रद्धालुओं ने चारों भाइयों को तिलक लगाया। बारात लिप्पन तिराहा, कल्लन शाह तकिया, अजीमुल्लाह चौराहा और भरत चौराहा होते हुए श्रीरामलीला मैदान पहुंची। मार्ग में जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। रामलीला मैदान में महाराजा जनक ने बारात का स्वागत किया। सभी बारातियों को राजा जनक की ओर से स्वागत भोज कराया गया। महिलाओं ने परंपरागत मंगल गीत गाए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न हुआ। श्रीराम का विवाह सीता से, लक्ष्मण का उर्मिला से, भरत का मांडवी से और शत्रुघ्न का विवाह श्रुतिकीर्ति के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, विनीत बरनवाल, पन्नालाल यादव, सतीश गांधी, गिरधारी जायसवाल, सत्यप्रकाश बिंद, राजीव चौरसिया, सुभाषचंद्र मौर्य, ब्रह्म जायसवाल व सत्यशील गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। विवाह के बाद प्रसाद वितरण किया गया और सभी दुल्हनों की विदाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में जाम से परेशान लोग:तीन रेलवे ओवरब्रिज और फुटओवर ब्रिज की मांग, डीएम को ज्ञापन दिया
    Next Article
    सम्भल में बुलेट और टेंपो की टक्कर:स्कूल जा रहे 4 शिक्षक घायल, 3 की हालत नाजुक; स्टंटबाजी से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment