Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में युवक के साथ मारपीट, पत्नी को भी पीटा:जबरदस्ती खेत से निकाला ट्रैक्टर, विरोध पर किया हमला

    1 hour ago

    1

    0

    ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के महदवा गांव निवासी कमलेश ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एक पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी पत्नी और बहन के साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। कमलेश ने पत्र में बताया कि उनकी पत्नी और बहन खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ व्यक्तियों ने अपना ट्रैक्टर जबरदस्ती खेत से निकाला, जिससे खेत का मेड़ कट गया और पानी बह गया। जब उन्होंने मेड को ठीक करने की बात कही, तो विपक्षी मारपीट पर उतारू हो गए। विपक्षियों ने कमलेश की पत्नी और बहन को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उनके प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित परिवार इस घटना से डरा हुआ है। कमलेश ने यह भी बताया कि उनके परिवार के साथ पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ग्राम प्रधान और अन्य सम्मानित लोगों के बीच कई बार सुलह-समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद विपक्षी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर हिंदू देवी, धनपत्ति, कमल, रंजीत, चंद्रशेखर, प्रभाव की सैलाब, शिवनाथ, सावित्री देवी, योगेश, हीरावती और राजकुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिका फंदे पर लटकी:सर्वेंट रूम में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    रिपोर्टिंग में चूक, सिकंदरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर:कानपुर देहात एक महीने में दूसरे थाना प्रभारी पर कार्रवाई, SP ने किया लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment