Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहादुर बेटी को रविकिशन- SSP ने किया सम्मानित:गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप से गहने लेकर भागने वाले बदमाशों से भिड़ी थी

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बदमाशों से भिड़ने वाली अमृता वर्मा को शुक्रवार को सांसद रवि किशन और एसएसपी कौस्तुभ ने उनके बहादुरी के लिए सम्मानित किया। अमृता ने दुकान से जेवर लेकर भागने वाले बदमाशों का डट के सामना किया था। उन्हें दौड़ा कर पकड़ने की पूरी कोशिश की। इस बीच एक बदमाश को सड़क पर गिरा भी दिया था। हालांकि वे मौके फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 36 घंटे के अंदर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली भी लगी थी। समाज के लिए आदर्श बनेगी अमृता- रवि किशन सम्मानित करते हुए रवि किशन ने कहा कि समाज में बहादुरी की मिसाल है अमृता, जिन्होंने अपने प्राण की परवाह किए बिना दुकान पर लूट करने आए बदमाशों से लोहा लिया अमृता की बहादुरी समाज के लिए आदर्श बनेगी। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के पूर्व उपसभापति और राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मोहन वर्मा ने किया। सम्मान करने वालों में गोरक्षनाथ पूर्वांचल विकास मंच के संयोजक विष्णु शंकर श्रीवास्तव,नगर निगम के उपसभापति पवन त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के मंडल सचिव आशीष वर्मा,गिरीजेश वर्मा,अनिल वर्मा,सांसद प्रतिनिधि जय यदुवंशी,समरेंद्र विक्रम सिंह शामिल रहे। जानिए पूरा मामला… 27 अप्रैल को गोला क्षेत्र में स्थित देवांश स्वर्ण कला केन्द्र पर अमृता अकेली थी। इसी बीच दो बदमाश ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और चांदी की अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही अमृता अंगूठी निकालने लगीं, दोनों बदमाश दुकान में रखी जेवरात की पुड़िया उठाकर भागने लगे। जिसके बाद अमृता ने तुरंत हिम्मत दिखाई और उन्हें दौड़ा दिया। उन्होंने बदमाशों का मुकाबला किया और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। उनकी बहादुरी न केवल सराहनीय रही, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनी। घटना की सूचना मिलते ही गोला पुलिस सक्रिय हो गई और कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपियों सहारनपुर के देवबंद कस्बा निवासी मेंहदी हसन, रेहान, सागिर अली, मुस्तफा और मुजफ्फरपुर के परमपुरा (मेहंदी हसन चौक) निवासी अफजल अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुठभेड़ में मेंहदी हसन और रेहान के पैर में गोली लगी थी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने अमृता वर्मा के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में अमृता का धैर्य और बहादुरी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पत्नी की मौत, पति ने शव छिपाया:झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खाया, पड़ोसियों ने बदबू के बाद घटना की सूचना दी
    Next Article
    युवक ने अश्लील फोटो दिखाकर तुड़वाई युवती की शादी:लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment