Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भैया दूज पर बुलंदशहर में एक करोड़ से ज्यादा कारोबार:बाजारों में बहनों ने खरीदे नारियल, मिठाई और गिफ्ट

    1 day ago

    1

    0

    भैया दूज के पर्व को लेकर बुधवार को बुलंदशहर के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल रही। भाई के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी उम्र की कामना करने के लिए बहनों ने नारियल के गोले, मिश्री, मिठाई और उपहारों की जमकर खरीदारी की। पिछले साल से महंगा हुआ नारियल का गोला मांग बढ़ने के कारण नारियल के गोले के दामों में तेजी दर्ज की गई। पिछले साल 300 से 400 रुपए प्रति किलो बिकने वाला गोला इस बार 430 से 500 रुपए प्रति किलो तक बिका। वहीं, मीठी खील और बताशे 100 रुपए प्रति किलो बिके। मिठाइयों की कीमत 300 से लेकर 2,000 रुपए प्रति किलो से अधिक रही। किराना और मिठाई विक्रेताओं ने दुकानों के बाहर तख्त लगाकर पंचमेल मिष्ठान और सूखे मेवे सजाए थे। भाइयों और बहनों ने एक-दूसरे के लिए गिफ्ट पैक, चॉकलेट और मोबाइल फोन भी खरीदे। व्यापारियों के अनुसार, जिलेभर में गोले और मिठाई का कारोबार एक करोड़ रुपए से अधिक रहने का अनुमान है। जेल में भाइयों को तिलक करने पहुंचीं बहनें त्योहार के चलते जिला कारागार में भी सुबह से ही भाइयों को तिलक करने के लिए बहनों की भीड़ जुटने लगी। वहीं, बहनों के आने-जाने से रोडवेज बस अड्डे और प्रमुख चौराहों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई। हालांकि, बसों की पर्याप्त व्यवस्था होने के कारण यात्रियों को आसानी से सीटें मिल गईं। तिलक के लिए दोपहर 1:11 से 3:08 बजे तक शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा के अनुसार, द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे तक रहेगी। 11 नवंबर को अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। राहुकाल सुबह 11:45 बजे से दोपहर 1:11 बजे तक रहेगा। इस दौरान तिलक करने से बचने की सलाह दी गई है। तिलक के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1:11 बजे से 3:08 बजे तक है। इसके अलावा दोपहर 3:53 बजे तक भी भैया दूज का पर्व मनाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भैया दूज पर बहन के घर तिलक कराने पहुंचे शिवपाल:इटावा में मुलाकात के दौरान भावुक हुईं कमला देवी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में सलाखों के पीछे भैयादूज की धूम:भाइयों को तिलक करने जेल पहुंचीं बहनें, शिफ्ट में कराई गई मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment