Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सलाखों के पीछे भैयादूज की धूम:भाइयों को तिलक करने जेल पहुंचीं बहनें, शिफ्ट में कराई गई मुलाकात

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में बुधवार को भाई दूज के पर्व पर जिला कारागार में भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। जेल में बंद भाइयों को तिलक लगाने और त्योहार मनाने के लिए सुबह से ही बहनों की लंबी कतारें लग गईं। कोई भाई के माथे पर तिलक लगाने तो कोई उसके साथ कुछ पल बिताने की उम्मीद लेकर पहुंची। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों से मुलाकात करने आईं। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। शिफ्ट में कराई गई मुलाकात बहनों की भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने मुलाकात की व्यवस्था शिफ्ट के अनुसार की। इससे महिलाओं को एक साथ लंबा इंतजार न करना पड़े और सभी को बारी-बारी से भाइयों से मिलने का मौका मिल सके। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व पर मुलाकात के लिए आने वाली सभी बहनों को भाइयों से मिलवाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मुलाकात देर तक कराई जाएगी। महिलाओं के लिए टेंट, बच्चों को बांटे बिस्किट-टॉफी जेल के बाहर इंतजार करने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए टेंट लगाया गया और पीने के पानी की व्यवस्था की गई। महिलाओं के साथ आए छोटे बच्चों को बिस्किट और टॉफियां भी वितरित की गईं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। सभी बहनों को भाइयों से मिलवाने की व्यवस्था जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि भाई दूज पर बंदियों की बहनें उनसे मिलने पहुंच रही हैं। पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुलाकात शिफ्ट के अनुसार कराई जा रही है, ताकि किसी बहन को बाहर अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े। महिलाओं की सुविधा के लिए टेंट, पानी और अंदर भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुलाकात के लिए आने वाली सभी बहनों को भाइयों से मिलवाया जाएगा और इसके लिए देर तक मुलाकात कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भैया दूज पर बुलंदशहर में एक करोड़ से ज्यादा कारोबार:बाजारों में बहनों ने खरीदे नारियल, मिठाई और गिफ्ट
    Next Article
    आगरा में भाई दूज पर बस स्टैंडों पर उमड़ी भीड़:सीट के लिए मारामारी, खड़े होकर करनी पड़ रही यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment