Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bhojpur के Bharat Tiwari कांड पर गरजे Chirag Paswan, बोले- दोषी पुलिस अधिकारियों को मिलेगी सख्त सजा

    1 hour from now

    2

    0

    जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी की कथित हत्या के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। चिराग, भोजपुर के बिलौटी गांव जाकर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों के मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ संबंधित मंचों तक पहुंचाया जाएगा और न्याय सुनिश्चित कराने की दिशा में हर आवश्यक पहल की जाएगी। स्थानीय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भरत तिवारी को प्रशासन ने ‘मानसिक रूप से अस्थिर’ बताया था। 17 जून को सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस दल उनके घर पहुंचा था, जहां गोली लगने से उनकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ के बाद व्यापक जनाक्रोश पैदा हो गया। इसके चलते बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए। वहीं, विपक्षी दल जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मांग की है कि जांच पटना उच्च न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश से कराई जाए, न कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश से। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। पासवान ने भोजपुर में तिवारी के पैतृक गांव के दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिन लोगों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, वे कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते। रक्षक को भक्षक बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती। भरत तिवारी की हत्या के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बात करेंगे। पासवान ने कहा, ‘‘भरत तिवारी के परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैंने अमित शाह जी से मुलाकात की है और हमारी बातचीत की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दूंगा।’’ उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उन्हें सजा दिलाना आवश्यक है, ताकि लोगों का कानून-व्यवस्था व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि भरत तिवारी जी आत्मसमर्पण करने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा सकती थी, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था।’’ तिवारी की कथित हत्या के आरोपी एक पुलिस अधिकारी को पदोन्नति दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर पासवान ने कहा कि यह ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि किसी आरोपी अधिकारी को पदोन्नति दी जाती है तो मैं इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करूंगा। हत्या के आरोपी अधिकारी को पदोन्नत किया जाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।’’ पासवान ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच ऐसी एजेंसी को सौंपी जाएगी, जिस पर भरत तिवारी के परिजनों को विश्वास हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम भक्तों की श्रद्धा को आघात... संघ ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा?
    Next Article
    Ayodhya Ram Mandir भूमि घोटाला: Kejriwal का आरोप- 2 Cr की जमीन 18 Cr में बेची गई!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment