Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूट्यूबर बाबू गप्पी के खिलाफ मुकदमे की मांग:याेगी यूथ ब्रगेड द्वारा दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कार्यकर्ता बोलीं - नहीं हुई कार्रवाई तो होगा प्रर्दशन

    2 hours ago

    2

    0

    महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर बाबू गप्पी उर्फ भोला गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। सोमवार को योगी यूथ ब्रिगेड की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाओं और डॉक्टरों के साथ आंदोलन किया जाएगा। योगी यूथ ब्रिगेड की महिला कार्यकर्ता रेखा नागपाल ने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि यूट्यूबर ने महिलाओं के निजी अंगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती और प्रशासन को तत्काल कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर बड़ी संख्या में महिलाएं और डॉक्टर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने कहा कि यह पहला मामला नहीं है। उनका आरोप है कि संबंधित यूट्यूबर पहले भी महिलाओं और साधु-संतों के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में महिलाओं का अपमान हुआ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने प्रार्थना पत्र पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मनमोहन तोमर, जिला अध्यक्ष ज्योति शर्मा, सोनू शर्मा, अर्जुन उपाध्याय, विवेक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चॉक लेकर खुद बच्चों को पढ़ाने लगे आगरा डीएम:मिड-डे मील भी चखा, व्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर एक स्कूल इंचार्ज सस्पेंड
    Next Article
    2 हेक्टेयर में कालानमक धान से 3.40 लाख का मुनाफा:द्धार्थनगर में जयराम की सफलता बनी मिसाल; डीएम ने खेत पहुंचकर देखा रोपाई का काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment