Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में छात्रों की साइकिल चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार:कैंची से काटता था ताला, 7 दिन पहले छात्रा ने GPS से खोजी थी साइकिल

    1 day ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में लगातार हो रही साइकिल चोरी की शिकायतों के बाद लंका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीएचयू परिसर में खड़ी साइकिलों के ताले को कैंची की मदद से काटकर चोरी करते थे। इसके बाद साइकिलों को परिसर से बाहर ले जाकर राहगीरों को बेचने की फिराक में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, बीएचयू के विभिन्न छात्रों की ओर से साइकिल चोरी की शिकायतें प्राक्टोरियल बोर्ड को दी गई थीं। इन मामलों में एनसीआर भी लंका थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से संदिग्धों की तलाश शुरू की। वही,7 दिन पहले एक लड़की जो अपने साइकिल में जीपीएस लगवाई थी उसने उसकी मदद से अपनी साइकिल खोज निकाली थी। बीएचयू कैंपस में ही चोरी करते थे साइकिल एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने कहा - 23 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक बीएचयू कैंपस में अकेला बाबा मंदिर जाने वाले रास्ते के पास चोरी की साइकिलों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 12 साइकिलें बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कन्नौजिया (20), शिवम कुमार (20) और सोहम रंगीले मिश्रा (19) के रूप में हुई है। तीनों वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कैंची से काटते थे साइकिल का ताला पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बीएचयू परिसर में खड़ी साइकिलों को निशाना बनाते थे। साइकिल में लगे ताले को कैंची की मदद से काटकर उसे लेकर निकल जाते थे। चोरी की गई साइकिलों को कुछ समय बाद दूसरी जगह ले जाकर राहगीरों को बेचने की कोशिश करते थे। एक आरोपी पर पहले से भी मुकदमे एसीपी गौरव कुमार ने कहा - गिरफ्तार आरोपी सूरज कन्नौजिया के खिलाफ पहले भी साइकिल चोरी और चोरी का सामान रखने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ लंका थाने में वर्ष 2023 में धारा 379/411 आईपीसी और फूलपुर थाने में धारा 379/411/414 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। वर्तमान मामले में तीनों के खिलाफ लंका थाने में धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 7 दिन पहले लड़की ने खुद खोज निकाली थी साइकिल बीएचयू कैंपस से चोरी हुई साइकिल रोहनिया बाजार के एक बस्ती के पास मिली। बीएचयू में अंग्रेजी से परास्नातक छात्रा सायरा दत्ता की पिछले दिनों बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे साइकिल चोरी हो गई। साइकिल में जीपीएस लगी थी। छात्रा अपनी सहेली के साथ उसकी स्कूटी से ट्रैक करते रोहनिया पहुंची और साइकिल मिल गई। पास खड़े संदिग्ध भाग गए। छात्रा साइकिल लेकर लौट गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेमस अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट पहुंचे ताजमहल:पत्नी संग किया ताज का दीदार, पर्यटकों में मची फोटो लेने की होड़
    Next Article
    वाराणसी में फ्लैट में महिला ने लगाईं फांसी:बेटे ने फंदे से उतारा शव, पति की पहले ही हो चुकी है मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment