Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में केक काटने के लिए छात्रों ने पत्थरबाजी की:1 सुरक्षाकर्मी अस्पताल में भर्ती, कई लोगों को लगी चोट

    7 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शनिवार आधी रात करीब 1 घंटे तक पत्थरबाजी हुई। इसमें एक सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोट आई। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके अलावा दर्जनों सुरक्षा कर्मियों को पत्थर लगे। प्राक्टोरियल बोर्ड के समझाने पर जब छात्र नहीं माने तो पुलिस फोर्स को कैंपस में बुलाया गया। मौके पर एसीपी भेलूपुर तीन थानों की फोर्स के साथ पहुंचे छात्रों को माइक से शांत होने की अपील की गई। अब जानिए पूरा मामला… काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला-अ छात्रावास के बाहर रात 11.30 बजे छात्रावास में पानी नहीं आने के कारण छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों की समस्या का समाधान करने के लिए मौके पर वार्डन पहुंचे। उन्होंने बाहर से 75 बोतल पानी मंगवाकर छात्रों को दिया और सुबह तक पानी की समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद सभी छात्र छात्रावास के अंदर चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ छात्र बाहर निकले और सड़क पर केक काटने लगे। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मना किया। इस दौरान छात्रों की झड़प सुरक्षाकर्मियों से हो गई। धक्का मुक्ति के साथ शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया‌। छात्र हॉस्टल के छत पर पहुंचे। वहां से 1 घंटे लगातार पत्थरबाजी करने लगे। यही नहीं छात्रों ने पूरे छात्रावास की लाइट को बंद कर दी। रात करीब 12:30 बजे से शुरू हुआ विवाद 2.15 मिनट पर समाप्त हुआ। वार्डन ने भावुक होकर छात्रों से शांत होने की अपील की बिरला-अ छात्रावास के वार्डन ने माइक लेकर छात्रों से शांत होने‌ की अपील की। साथ ही उन्होंने माइक पर ही कहां कि आप सभी ने शिक्षकों को मां की गाली दी है। जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं आप लोगों को जो लोग सुरक्षा देते हैं, उन पर आप लोगों ने पत्थरबाजी की है जो बिल्कुल गलत और छमा करने योग्य नहीं है। हालांकि जिस समय वार्डन छात्रों से अपील कर रहे थे उसे समय छात्र पानी दो पानी दो के नारे लगा रहे थे। अंत में उन्होंने छात्रों से लाइट ऑन कर सोने की अपील की और उन्होंने कहा कि सुबह आप सभी की समस्या का समाधान बैठकर किया जाएगा। छात्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखी मांग • सभी वाटर कूलर एवं आर.ओ. खराब है उसे बदला जाये। • कई स्थानों पर लाइट्स खराब हैं जिन्हें बदलना आवश्यक है। • बाथरूम एवं शौचालयों की मरम्मत। • पानी टंकी की नियमित सफाई। • ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है जिससे गंदगी और दुर्गंध उत्पन्न होती है। • कॉमन हॉल (जिम + लाइब्रेरी) की व्यवस्था नहीं है। • छात्रावास की नियमित सफाई और कीटनाशक छिड़काव कराया जाए। • छात्रावास के बाग खेल मैदान की मरम्मत को कराया जाये। एसीपी बोले- सभी छात्रों को शांत करा दिया गया एसीपी गौरव कुमार ने कहा - पानी की समस्या को लेकर छात्र दे रहे थे उसे समय सुरक्षाकर्मियों से कुछ कहासुनी हुई इसके बाद नाराज छात्रों ने पत्थरबाजी भी की सूचना मिलने पर फोर्स के साथ पहुंच गया छात्रों को समझा बूझकर शांत कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर से बिलिंग होगी पारदर्शी:अम्बेडकरनगर में सोमवार से हेल्प डेस्क शुरू, घर बैठे बिल भुगतान और रिचार्ज की सुविधा
    Next Article
    अर्वाचीन पब्लिक स्कूल पर 6 लाख का जुर्माना:अधिक फीस वसूली पर कार्रवाई, हापुड़ DM से अभिभावकों ने की थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment