Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar Cabinet पर लगेगी फाइनल मुहर? CM Samrat Chaudhary की PM Modi से दिल्ली में अहम मुलाकात

    3 hours from now

    2

    0

     बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। इसे औपचारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, हालांकि राजनीतिक दृष्टि से भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह मुलाकात आगे की रणनीति तय करने में अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट कर सकते हैं। बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में 33 पद रिक्त बताए जा रहे हैं, ऐसे में दिल्ली में होने वाली ये बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैं जिनमें संभावित मंत्रियों के नाम, जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी चर्चा हो सकती है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद राज्य में नयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का गठन हुआ है। बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार है, जिसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi ने दिया था मौका, विपक्ष ने गंवाया: CM Yogi बोले- अपनी महिला विरोधी छवि नहीं मिटा सके SP-Congress
    Next Article
    Congress में Priyanka Gandhi को लाओ, Rahul से नहीं चलेगा: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment