Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar: नई सरकार को निशांत कुमार का समर्थन, सम्राट चौधरी को बताया ‘बड़ा भाई’

    3 hours from now

    1

    0

    बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार बृहस्पतिवार दोपहर पहली बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे कई सवाल पूछे। हालांकि, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने नई सरकार के नेतृत्व को लेकर खुलकर समर्थन जताया। निशांत ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना “बड़ा भाई” बताते हुए बधाई दी, साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को भी शुभकामनाएं दीं।  इसे भी पढ़ें: बिहार में विकास सम्बन्धी चुनौतियों को अवसरों में बदलना होगा नए सम्राट को!निशांत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार को नई दिशा देंगे और वह उनके नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता व उनका पूरा सहयोग नई सरकार के साथ रहेगा। निशांत ने स्पष्ट किया कि अब वह जनता के बीच जाएंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।निशांत कुमार का यह बयान ऐसे समय आया है, जब नई सरकार के गठन के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार गठन से पहले उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी और 14 अप्रैल की दोपहर तक उन्हें इस पद के लिए मनाने की कोशिशें जारी रहीं लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सिख गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने के लिए काम करेंगे। चौधरी ने यहां पटना साहिब गुरुद्वारे का दौरा किया, जो सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ा पवित्र स्थल है।  इसे भी पढ़ें: Bihar में 'सम्राट' युग का आगाज़, CM चौधरी और उनकी Team को PM Modi ने दी बधाई, जताया पूरा विश्वासभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह पहली बार है, जब राज्य में भाजपा का कोई नेता शीर्ष पद पर काबिज हुआ है। चौधरी ने कहा कि मैं गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरित हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनका आशीर्वाद बिहार के लोगों पर बना रहे और राज्य के साथ-साथ देश भी समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या Population Control की सज़ा मिलेगी? Naveen Patnaik ने Delimitation Bill को बताया अन्याय
    Next Article
    दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए:पार्किंग एरिया में हुआ हादसा, दोनों जहाजों को नुकसान लेकिन यात्री सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment