Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक सवार को थप्पड़ मारने वाले दरोगा-सिपाही लाइन हाजिर:काशी टोल पर बुलेट सवार के साथ गाली-गलौच का वीडियो हुआ था वायरल

    5 hours ago

    2

    0

    मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के काशी टोलप्लाजा के पास युवक के साथ मारपीट, गालीगलौज करने वाले दरोगा-सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी एक बाइक सवार के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करते नजर आ रहे थे। परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर काशी टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान ट्रैफिक दरोगा विनोद कुमार ने बुलेट सवार युवक को थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं सिपाही के साथ मिलकर दरोगा ने गाली -गलौज भी की थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने दरोगा, सिपाही दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव ने भागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। युवकों- दरोगा में हुई थी कहासुनी एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान दरोगा विनोद कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार दिल्ली की ओर जा रहे बुलेट सवार दो युवकों को रोकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान युवकों की दरोगा व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो रही है। इसका वीडियो बनाने पर दरोगा युवक के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ थप्पड़ जड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों को लाइन हाजिर किया गया है। अभद्रता और लापरवाही पुलिसकर्मियों की बर्दाश्त नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ADG अमिताभ यश के पिता रामयश सिंह का निधन:लखनऊ में ली अंतिम सांस; बिहार कैडर में डीआईजी के पद से हुए थे रिटायर
    Next Article
    जलेसर में गौ सम्मान शोभायात्रा, राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment