Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक सवार युवकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे;VIDEO:बरेली में विरोध करने दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली में बाइक सवार युवकों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। आरोप है कि युवकों ने जुलूस की शक्ल में सड़कों पर नारेबाजी की। इस दौरान जब एक स्थानीय युवक ने विरोध किया, तो उससे गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि 7 अलग-अलग बाइकों पर सवार करीब 10 से 15 युवक नारेबाजी करते हुए निकल रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइकों के नंबर और आरोपियों के चेहरों की पहचान करने में जुटी है। घटना कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार महादेव चौक के पास की है। विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी सदर बाजार निवासी विकास की तहरीर पर पुलिस ने इमरान और कासिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विकास के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे वह ऑनलाइन काम से बाजार गया था, तभी मदारी पुलिया की ओर से इमरान, कासिफ और उनके साथी नारेबाजी करते हुए आए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने तक पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। विकास की शिकायत पर कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNSS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें धारा 196(1)(B) (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना), धारा 191(2) (दंगा करने का दंड), धारा 352 (शांति भंग के इरादे से अपमान) और धारा 351(3) (जान से मारने की धमकी देना) शामिल हैं। पुलिस की टीमें इमरान, कासिफ और उनके अज्ञात साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO:तिलक में राइफल लहराते दिखे, पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    जौनपुर में ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment