Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टेलीकॉलर ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग:वॉशरूम की खिड़की से कूदी, टीन शेड से टकराकर नीचे गिरी; हालत नाजुक

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में रविवार देर शाम एक निजी कंपनी की 22 वर्षीय टेलीकॉलर ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे पहले तल पर बने टीन शेड से टकराने के बाद वह फर्श पर ॉगिरी। गंभीर हालत में उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसीपी विभूतिखंड विनय कुमार द्विवेदी और इंस्पेक्टर अमर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ भी की। वॉशरूम जाने की बात कहकर गई थी पुलिस के मुताबिक, युवती की पहचान शिवांशी पाल के रूप में हुई है। वह रायबरेली के अजयनगर कमलापुर की रहने वाली है और लखनऊ में अपनी बहन के साथ खरगापुर इलाके में किराये के कमरे में रहती है। शिवांशी पार्श्वनाथ प्लाजा की 11वीं मंजिल पर स्थित वोडाफोन एडब्ल्यूएस ऑफिस में टेलीकॉलर के पद पर काम करती है। सहकर्मियों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 7:15 बजे शिवांशी वॉशरूम जाने की बात कहकर ऑफिस से निकली थी। कुछ देर बाद उसने वॉशरूम की खिड़की खोलकर छलांग लगा दी। पहले तल पर लगे टीन शेड से टकराने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ समय से बीमार चल रही थी घटना के बाद बिल्डिंग के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवती को लोहिया संस्थान पहुंचाया गया। पुलिस ने युवती के पिता राम प्रकाश पाल और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उसकी बहन भी अस्पताल पहुंच गई है। फिलहाल, परिवार ने किसी तरह का आरोप लगाने से इन्कार किया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बहन के मुताबिक, शिवांशी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 15 केंद्रों पर सफल आयोजित हुई NEET परीक्षा:15 केंद्रों पर 8,676 अभ्यर्थियों को देनी थी परीक्षा 263 नहीं हो सके शामिल
    Next Article
    मऊ के नए डीएम बने GDA के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन:प्रवीण मिश्रा का तबादला, विशेष सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment