Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाज की चोंच से टूटा छत्ता, मधुमक्खियों ने मचाई तबाही:बाराबंकी में सड़क पर अफरा-तफरी, आधा दर्जन घायल; छात्र चीखते हुए भागे

    7 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास मधुमक्खियों के आक्रामक झुंड ने छात्रों, राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना में दो छात्रों समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। देखिए कुछ तस्वीरें… जानिए पूरा मामला फतेहपुर कस्बे में सूरतगंज रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास आम की बाग में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाज ने उड़ते-उड़ते छत्ते पर चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियां अचानक उग्र हो गईं। देखते ही देखते मधुमक्खियों का झुंड स्कूल और सड़क के आसपास फैल गया और जो भी सामने आया, उस पर हमला कर दिया। हमले में सबसे पहले वारिस चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने पहुंचे 18 वर्षीय अवधेश गुप्ता को मधुमक्खियों ने घेर लिया। इसी दौरान अखिल कुमार और उनके मित्र अमन, जो परीक्षा केंद्र देखने आए थे, भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। बाइक से गुजर रहे विनय कुमार पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क किनारे रुक गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अक्षत श्रीवास्तव ने अपनी जान बचाने के लिए पास में मौजूद पानी में छलांग लगा दी और करीब एक घंटे तक वहीं बैठे रहे। घटना के दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ कमरूद्दीन पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने आग जलाकर और धुआं कर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया और किसी तरह घायलों को बचाया। बाद में एंबुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों के शरीर से मधुमक्खियों के डंक निकालकर इलाज शुरू किया। डॉ. देशराज ने बताया- कई घायलों के शरीर पर सैकड़ों से लेकर हजारों तक डंक लगे हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। घटना के बाद स्कूल क्षेत्र और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों के पास लगे मधुमक्खियों के छत्तों को जल्द हटवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव हो सके। ग्राफिक्स से समझिए अगर मधुमक्खी डंक मारे तो क्या करें, क्या न करें जानिए मधुमक्खियों के हमले से बचने के तरीके भारत में मधुमक्खियों की प्रजातियां
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका व्यापार डील से कृषि उत्पाद बाहर रखने की मांग:संभल में किसान मजदूर संगठन का प्रदर्शन, दिल्ली घेराव की चेतावनी
    Next Article
    Rajkummar Rao Look: झड़ गए बाल, घट गया वजन...राजकुमार राव का नया लुक देख फैंस हैरान, सामने आई सच्चाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment