Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली फाल्ट पर केस्को MD का निरीक्षण:बारिश में गिरे पोल और ट्रांसफार्मर को ठीक करने के निर्देश, बोलीं- टीम 24 घंटे एक्टिव रहे

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में गुरुवार से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। तेज हवाओं और बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली के फाल्ट हुए। जगह-जगह पोल और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचा। केस्को के मुताबिक, शनिवार तक बारिश और तेज हवा के कारण 8 बिजली के पोल गिर गए। इसके अलावा 20 से ज्यादा एचटी और एलटी पोल बदलवाए गए। रविवार को केस्को एमडी नेहा जैन ने खलासी लाइन स्थित ट्रांसफार्मर मरम्मत केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के कारण हुए बिजली फाल्ट की स्थिति और मरम्मत कार्यों की जानकारी ली। 24 घंटे एक्टिव रहेगी टीम एमडी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बारिश से हुए सभी फाल्ट को समय से ठीक कराया जाए। फाल्ट की सूचना मिलते ही कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचें और मरम्मत का काम तेजी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को बहाल करने के लिए टीमें 24 घंटे एक्टिव रहें। उपकरणों की कमी से नहीं रुकेगी सप्लाई नेहा जैन ने कहा कि जहां भी पोल, लाइन या अन्य उपकरणों की जरूरत हो, वहां जल्द से जल्द व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाए। उन्होंने उपकरण भंडार का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि किसी भी उपकरण की कमी के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी एमडी ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों से किसी तरह का समझौता न किया जाए। निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही मरम्मत कार्य कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंटी विवाद में भड़कीं महापौर प्रमिला पांडेय:बोलीं-सांसद-विधायक के बेटे साथ काम कर रहे तो मेरे बेटे से सबको आपत्ति क्यों?
    Next Article
    कानपुर में नकली एंटी रैबीज वैक्सीन बेचने में 3-पर FIR:बिरहाना रोड दवा मार्केट से कई राज्यों में सप्लाई हो रही थी वैक्सीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment