Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली न आने पर HBTU वेस्ट कैंपस में हंगामा:छात्र बोले- परीक्षा टाली जाए, CSA के दो हॉस्टल की मेस हुई ठप

    10 hours ago

    1

    0

    हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) में आंधी-बारिश से बिजली कट गई। एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में 24 घंटे से भी ज्यादा समय से बिजली न आने से नाराज छात्रों ने रविवार देर रात जमकर हंगामा किया। छात्रों ने सोमवार से होने वाली परीक्षा को टालने की मांग की। इसके अलावा सीएसए के हास्टलों में बिजली न आने से पानी नहीं आया और मेस नहीं चल पाया। फिर टैंकर मंगाकर पानी की व्यवस्था करानी पड़ी। वेस्ट कैंपस में किया हंगामा एचबीटीयू के वेस्ट कैंपस विकास नगर में हास्टल के छात्रों का देर रात गुस्सा फूट गया। शनिवार शाम से बिजली न आने से नाराज छात्रों ने पहले कैंपस में हंगामा किया उसके बाद वह एआईटीडी के गेट के पास पहुंच गए। हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि बीते 24 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। हास्टल के जेनरेटर भी नहीं चलाए जा रहे हैं। सोमवार से परीक्षाएं हैं। परीक्षा स्थगित करने के लिए लिखा पत्र छात्रों के हंगामे की सूचना पर छात्र संघ बहाली मोर्चा के कोर मेंबर छात्र नेता अभिजीत राय मौके पर पहुंचे। छात्रों द्वारा हंगामे की सूचना पाकर डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्लू) प्रो. सीएल गहलोत व विवि के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर सीएल गहलोत ने बताया कि जनरेटर के माध्यम से हॉस्टल में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। परीक्षाओं को पोस्टपोन करने के लिए परीक्षा नियंत्रण को पत्र लिखा जा रहा है। देर रात तक छात्रों का हंगामा बढ़ता देख कैंपस में पुलिस बल पहुंच गया। शेखर व वरुणा में नहीं आई बिजली इसके अलावा सीएसए में शनिवार को आए आंधी व बारिश के चलते हास्टलों की बिजली गुल हो गई। हास्टलों में सुबह से ही पानी का संकट खड़ा हो गया। शेखर और वरुणा की बिजली सप्लाई शनिवार शाम से रविवार देर शाम तक शुरू नहीं हो सकी। पानी के अभाव में छात्रावासों की मेस भी नहीं खुल सकीं, जिससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई छात्रों को दिनभर पेयजल और दैनिक क्रियाकलाप के लिए पानी की कमी से परेशान रहे। पानी का टैंकर मंगाया सीएसए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पानी का एक टैंकर मंगवाकर और छात्रावासों में पानी उपलब्ध कराया। इसके बाद छात्रों को कुछ राहत मिली। सीएसए के डीएसडब्ल्यू प्रो. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी के कारण शेखर और वरुणा छात्रावासों की बिजली प्रभावित थी, जो रविवार रात नौ बजे बहाल हो गई है। दोनों हास्टलों में पीएचडी स्टूडेंट रहते है। सभी को दूसरे छात्रावासों के मेस में खाने की व्यवस्था की गई है। सोमवार से मेस का संचालन शुरू हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में हनुमान तस्वीर वाली रील बनाने वाला गिरफ्तार:मंदिर में लोगों ने उठक-बैठक लगवाई, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
    Next Article
    कफ-सिरप-मास्टरमाइंड शुभम के घर भगोड़ा घोषित होने की मुनादी:खुफिया एजेंसियों और चार राज्यों की पुलिस को चकमा देकर फरार, कोतवाली पुलिस ने चिपकाई नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment