Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे:कानपुर में बकाया बिल एडजस्टमेंट होगा खुद, हर रिचार्ज पर जमा होगी ओल्ड मीटर की राशि

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर में केस्को बिजली विभाग की हेल्प डेस्क पर अब बकाया बिल जमा करने वालों की लाइन नहीं दिखाई देगी। विभाग ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें बकाया राशि प्रीपेड रिचार्ज के जरिए 5%, 10% और 15% के अनुपात में स्वतः जमा होती रहेगी। केस्को के एमडी सैमुअल पॉल एन एन ने बताया कि शहर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर तेजी से लगाए जा रहे हैं। जून 2025 में मेसर्स जीनस कंपनी ने इस योजना की शुरुआत की थी। पिछले 9 महीनों में 1 लाख से अधिक मीटर लगाए जा चुके हैं। विभाग का लक्ष्य वर्ष 2028 तक शहर के सभी 7 लाख 56 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का है। बकाया अपने आप होगा एडजस्ट नए सिस्टम के तहत जैसे ही उपभोक्ता पुराने मीटर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर में कन्वर्ट होगा, उसका पिछला बकाया खुद ही एडजस्ट हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी उपभोक्ता पर 10 हजार रुपये का बकाया है, जब प्रीपेड मीटर मे रिचार्ज कराया जायेगा तो स्वता एक निश्चित प्रतिशत की रकम उस जमा की गई रकम से किस्त के रूप में पिछली बकाया मे एडजस्त हो जायेगी। किस्त और चक्कर से मिलेगी छुट्टी पहले पोस्टपेड सिस्टम में बकाया जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को या तो एकमुश्त रकम देनी पड़ती थी या फिर किस्त के लिए विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब यह झंझट खत्म हो जाएगा। मोबाइल से पूरा कंट्रोल स्मार्ट प्रीपेड मीटर पूरी तरह डिजिटल हैं। उपभोक्ता मोबाइल के जरिए बिल चेक करने, रिचार्ज करने के साथ-साथ यह भी देख सकेंगे कि उन्होंने एक दिन या एक घंटे में कितनी बिजली खर्च की है। इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और बिजली बिल प्रबंधन पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या के दोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा:गला दबाकर मार डाला था, आजीवन कारावास और 30 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया
    Next Article
    विवाहिता ने पति-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप:देह व्यापार में धकेलने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment