Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता ने पति-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप:देह व्यापार में धकेलने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

    21 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के हरैया सतघरवा क्षेत्र से एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता ने न्यायालय में दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 2022 में गोंडा के खरगूपुर क्षेत्र निवासी एक युवक से हुआ था। उसके पिता ने विवाह में नकद धनराशि, मोटरसाइकिल सहित लाखों रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज की मांगें की जा रही थीं। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति उसे गलत कार्यों में शामिल होने और देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता था। मना करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया। जान से मारने की धमकी देने का आरोप पीड़िता ने अपने दोनों देवरों पर भी धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने न्यायालय को बताया कि उसके पास इन आरोपों से संबंधित फोटो, स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़िता ने पहले स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सिविल जज (सीनियर डिवीजन/द्रुतगामी न्यायालय) का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे:कानपुर में बकाया बिल एडजस्टमेंट होगा खुद, हर रिचार्ज पर जमा होगी ओल्ड मीटर की राशि
    Next Article
    सिलेंडर मिलने पर खुद को जला लूंगा:भांजे की तबीयत बिगड़ी तो मामा ने धमकी दी, सुबह से गैस एजेंसी पर कर रहे थे इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment