Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर डीएम ने विशेष बस सेवा शुरू करने को कहा:एआरएम रोडवेज को 'टाइगर-गंगा हेरीटेज' कार्य योजना शासन को भेजने का निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज अपराह्न 03:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज को 'बिजनौर टाइगर-गंगा हेरीटेज' नाम से विशेष बस सेवा प्रारंभ करने से संबंधित कार्य योजना बनाकर शासन को प्रेषित करने का निर्देश दिया। बैठक में विकास कुमार अग्रवाल, डिविजनल अध्यक्ष, ने जिले में फ्लाई ऐश आधारित उत्पादों का उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के हित में ब्रिक्स चैप्टर के एसओआर में पीडब्ल्यूडी द्वारा फ्लाई ऐश ब्रिक एवं टाइल आदि की दरें निर्धारित करने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि शासन की औद्योगिक नीतियों का प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकें। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित विभागीय प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को यह भी निर्देशित किया कि जिले में औद्योगिक विकास में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से निवेशकों एवं उद्यमियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद का औद्योगिक विकास और अधिक तेजी से आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत बैंकों को निर्देश दिए गए कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की गुणवत्ता पूर्वक जांच करते हुए सही प्रकार से स्वीकृत करना सुनिश्चित करें, जिससे योजना का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों को प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने एमओयू क्रियान्वयन तंत्र की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हस्ताक्षरित एमओयू को यथाशीघ्र धरातल पर लाने तथा उन्हें यथाशीघ्र उत्पादनरत बनाने के लिए प्रयास किए जाएं। पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर कुल 578 आवेदन पत्र प्रदर्शित हैं, जिसके सापेक्ष 227 का प्रथम स्तरीय सत्यापन हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा:3 घंटे टावर पर चढ़ी रही प्रेमिका को पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा
    Next Article
    प्रधानमंत्री बदलने में माहिर, उनके आगे गिरगिट भी फेल:वाराणसी में कांग्रेस नेत्री नेट्टा डिसूजा बोलीं - उनकी तरह झूठ नहीं बोल सकती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment