Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 40 फीट गहरी नहर में गिरी बोलेरो:उत्तराखंड के दो युवकों की मौत, 4 घायल, AIIMS ऋषिकेश रेफर, शादी समारोह से लौट रहे थे

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बिजनौर में शादी समारोह से लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर मालन नदी की गंगनहर में गिर गई। हादसे में कार में सवार उत्तराखंड के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से आए हुए थे। शादी समारोह अटेंड करने के बाद सभी बोलेरो कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार बेकाबू हो गई और पुल की 40 फीट की ऊंचाई से नहर में गिर गई। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोनट का हिस्सा तो पूरा उखड़ के अलग हो गया। कार के सभी दरवाजे भी टूट के अलग हो गए। 7 फीट की कार, 4 फीट की रह गई। राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा, कार के अंदर ही 6 लोग फंसे हुए थे7 सभी को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। नजदीकी सीएचसी पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। शेष 4 घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। सभी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। यह घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर नजीबाबाद थाना क्षेत्र में नजीबाबाद-हरिद्वार बाईपास के समीप हुई। हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... नजीबाबाद में बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे 6 दोस्त बोलेरो कार से वापस लौट रहे थे7 तभी कोहरे के बीच कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में जा गिरी। हादसा रात करीब 2 बजे समीपुर नहर के पास नजीबाबाद–हरिद्वार बाईपास रोड पर हुआ। कार करीब 40 फीट गहरी नहर में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों की पहचान सतीश (55) पुत्र किरनदास, निवासी मुनिकीरेती ऋषिकेश और सचिन (36) पुत्र अनूप कुमार, निवासी गांव मानियावाला थाना अफजलगढ़ के रूप में हुई है। सतीश होटल लाइन में काम करते थे, जबकि सचिन जेसीबी चालक थे। सचिन की शादी 2017 में हुई थी और उनका एक बच्चा है। घायलों में विशाल कुमार, मोहित, नितिन विशाल और विशाल कश्मीरी शामिल हैं। सभी दोस्त बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उत्तराखंड के AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे, ऋषिकेश लौटते समय हादसा सभी युवक उत्तराखंड से नजीबाबाद में एक रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने आए थे। वे मोहल्ला मकबरा में रवि के घर आयोजित समारोह में शामिल हुए थे। बोलेरो कार से वापस ऋषिकेश लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी राहुल सिंह और सीओ नीतेश प्रताप मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। 6 दोस्त एक साथ निकले थे, मातम में बदली खुशियां बताया जा रहा है कि सभी युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और साथ में शादी में शामिल होने आए थे। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ नजीबाबाद नीतेश प्रताप ने बताया- पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में कोहरा और तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मेरठ में युवक की हत्या का लाइव CCTV:बीच बाजार मारी 2 गोली, भागते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया, बोला- पत्नी को भी मारुंगा मेरठ में बुधवार को दिनदहाड़े सुरेंद्र नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पति ने पत्नी के प्रेमी, लिवइन पार्टनर को लगातार 2 गोली मारी और फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। 39 सेकेंड के सीसीटीवी में युवक गोली मारता नजर आ रहा है। इसके अलावा आरोपी का 4 मिनट का वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी:अलीगढ़ में सपा नेता इशहाक के खिलाफ तहरीर, हमले के लिए उठाई थी कुर्सी
    Next Article
    बलरामपुर में कमजोर दुकानदारों के पुनर्वास की मांग:सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment