Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी:अलीगढ़ में सपा नेता इशहाक के खिलाफ तहरीर, हमले के लिए उठाई थी कुर्सी

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के नगर आयुक्त चैंबर में घुसकर धमकी देने वाले सपा नेता अज्जू इशहाक के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक नगर आयुक्त के साथ पहुंचे प्रवर्तन दल ने सिविल लाइंस थाने में जान से मारने की धमकी और हमला करने के लिए कुर्सी उठाने की कोशिश करने की तहरीर दी है। प्रवर्तन दल के किशोर कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां से शुरू हुआ था विवाद ​इस पूरे विवाद की जड़ें 23 फरवरी 2026 की घटना से जुड़ी हैं। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने तस्वीर महल चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। प्रवर्तन दल की टीम जब वहां पहुंची तो फल का ठेला लगाने वाले उमेर, मजहर और फैजान ने सरकारी कार्य का विरोध शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि इन लोगों ने प्रवर्तन टीम के लीडर और रिटायर्ड फौजी मुनेश पाल सिंह पर लोहे के बाट से हमला कर दिया। इस हमले में मुनेश पाल सिंह का सिर फट गया और वे घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश अतिक्रमण के खिलाफ हुई इस घटना के अगले 24 फरवरी को नगर आयुक्त अपने कार्यालय में बैठकर जन समस्याएं सुन रहे थे। उसी समय सपा के पूर्व कोल विधानसभा प्रत्याशी अज्जू इशहाक के नेतृत्व में दर्जनों लोग बिना किसी पूर्व सूचना के अंदर दाखिल हो गई। अतिक्रमण करने से मना करने पर अज्जू इशहाक ने अज्जू इशहाक ने चिल्लाते हुए नगर आयुक्त की टेबिल पर हाथ मारते हुए धमकी दे डाली। अज्जू इशहाक ने चिल्लाते हुए कहा, लॉर्ड हो तुम, हो कौन तुम। इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त पर हमला करने के लिए कुर्सी भी उठाई, लेकिन वहा मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। ​’सड़क पर देख लूंगा…’ खुलेआम दी गई धमकी ​अज्जू इशहाक ने नगर आयुक्त को धमकाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन नगर भ्रमण पर जाते हैं और उस दौरान उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को कोई नहीं रोक पाएगा। उसने चेतावनी दी कि यदि दर्ज की गई एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। इस दौरान अनाधिकृत रूप से घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। ​दहशत में कर्मचारी, कार्रवाई की मांग ​इस घटना के बाद से नगर निगम के कर्मचारियों में भय और आतंक का माहौल बना हुआ है। महिला कर्मचारियों और अन्य अधिकारियों ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। प्रवर्तन दल के किशोर कुमार शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी अधिकारी के साथ इस तरह की बदसलूकी न हो सके। उनका कहना है कि पूरी घटना की वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर से ATS ने रोहिंग्या को अरेस्ट किया:फर्जी आधार, पैन और बैंक खाता बनाने का आरोप, मीट की फैक्ट्रियों में कर रहे थे काम
    Next Article
    बिजनौर में 40 फीट गहरी नहर में गिरी बोलेरो:उत्तराखंड के दो युवकों की मौत, 4 घायल, AIIMS ऋषिकेश रेफर, शादी समारोह से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment