Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में अधेड़ महिला को खा गया गुलदार:गर्दन दबोचकर उठाकर ले गया, शव को गन्ने के खेत में छोड़कर भागा; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर उस समय हुई जब महिला अपने पति को खाना देने खेत पर जा रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… खेत जाते समय झाड़ियों से निकला गुलदार जानकारी के अनुसार, हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी क्रांति देवी (55) शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गांव जामुनवाला स्थित खेत पर अपने पति रंजीत सिंह को खाना देने जा रही थीं। जैसे ही वह जंगल क्षेत्र के पास पहुंचीं, झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गर्दन दबोचकर घसीटा, मौके पर मौत गुलदार ने क्रांति देवी की गर्दन दबोच ली और उन्हें गन्ने के खेत में घसीट ले गया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका। तलाश के दौरान खेत में मिला शव जब काफी देर तक क्रांति देवी घर नहीं लौटीं, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गन्ने के खेत में उनका शव मिला, जिसे देखकर गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम घटना से नाराज ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे मुरलीवाला गेट पर महिला का शव रखकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। वन विभाग पर लापरवाही के आरोप ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही थी, लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी लापरवाही के चलते यह दर्दनाक घटना हुई। नौकरी के आश्वावन पर खत्म हुआ प्रदर्शन सूचना मिलने पर अफजलगढ़ थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी, नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। अधिकारियों द्वारा विभाग से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की अपील करने के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे तक चला विरोध प्रदर्शन आखिरकार समाप्त हुआ। गुलदार पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा नगीना वन रेंज के रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए टीम तैनात कर दी गई है और पिंजरा लगाया गया है। साथ ही, पीड़ित परिवार को शासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया गया है। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में राजकीय बालिका गृह से दो लड़कियां भागी:प्रयागराज और मथुरा में मिली थीं, 6 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा
    Next Article
    देवरिया में एसडीएम की छापेमारी, 3600 लीटर डीजल बरामद:अफवाहों के बीच घरों में किया गया था भंडारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment