Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में किन्नरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई:5-16 बाउंसरों के साथ धमकी देने का आरोप, पांच नामजद समेत अन्य पर केस

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद लता और नैना ने पांच लोगों और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने 15-16 बाउंसरों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी के आदेश पर देर शाम को हुई रिपोर्ट दर्ज,, रिपोर्ट में मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी लता और नैना ने बताया कि 25 अक्टूबर को सब्जी मंडी के सामने लियाकत कुरैशी उर्फ अब्दुल लतीफ उर्फ रानी अपने साथियों के साथ पहुंचा था। लता और नैना का आरोप रिपोर्ट में हामिद उर्फ मुस्कान, सुल्तान उर्फ आरजू, सुलेमान उर्फ जोया और चाहत उर्फ जुबैर के नाम भी हैं। लता और नैना का आरोप है कि आरोपियों के साथ 15-16 बाउंसर और चार-पांच गनर थे। उन्होंने दोनों के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी कि पूरा इलाका उनका है। वहां किसी ने मांगने की कोशिश की तो उसे मार दिया जाएगा और शव का पता नहीं चलेगा। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी दबंगई के दम पर इलाके में अपना कब्जा जमाए हुए हैं और दूसरे किन्नरों को मांगने-खाने नहीं देते। लता और नैना ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले लियाकत कुरैशी ने एक-दो किन्नरों के साथ मारपीट कर उनके बाल काट दिए थे। इस घटना का वीडियो भी प्रसारित हुआ था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लता और नैना ने जान-माल का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व:घाटों पर बनने लगीं वेदियां; 36 घंटे निर्जला रहकर व्रती देंगी सूर्य को अर्घ्य
    Next Article
    गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय:491 करोड़ से होगा निर्माण ; अगले सप्ताह CM करेंगे शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment