Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय:491 करोड़ से होगा निर्माण ; अगले सप्ताह CM करेंगे शिलान्यास

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में प्रदेश के पहले वानिकी और औद्योनिकी विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीबैसी में इसके लिए लगभग 124 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इसके निर्माण पर 491 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे। प्रशासन और वन विभाग शिलान्यास की तैयारी में जुट गया है। वानिकी विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। शिलान्यास के बाद 2 साल में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ गोरखपुर के शैक्षणिक परिदृश्य को नया विस्तार मिलेगा। यह 4 राज्य विश्वविद्यालयों सहित कुल 5 विश्वविद्यालयों वाले चुनिंदा जिलों में शामिल हो जाएगा। इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 सितंबर 2024 को कैम्पियरगंज क्षेत्र में जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र के लोकार्पण के अवसर पर की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़ी प्रक्रियात्मक तैयारियों को आगे बढ़ाया गया। प्रदेश कैबिनेट ने 7 अप्रैल 2026 को वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अध्यादेश के प्रारूप को स्वीकृति दी। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को स्वीकृति का शासनादेश जारी किया गया। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 निर्गत किया गया। अब विश्वविद्यालय के निर्माण और शिलान्यास की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। वानिकी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक की होगी पढ़ाई प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह के अनुसार, विश्वविद्यालय में वानिकी एवं औद्यानिकी, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी सहित कई आधुनिक विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां स्नातक (बीएससी), परास्नातक (एमएससी), पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े क्षेत्रों में उच्च शिक्षा एवं शोध के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही किसानों और छात्रों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने तथा कृषि एवं पर्यावरण संबंधी अनुसंधान को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। प्रभागीय वनाधिकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य वन सेवा तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी के पदों पर क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाना भी प्रस्तावित है। 895 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, 401 आवासीय यूनिट भी बनेंगी विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रस्तावित निर्माण योजना में एक प्रशासनिक भवन, दो शैक्षणिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय और बहुउद्देशीय सभागार शामिल हैं। इसके अलावा 895 विद्यार्थियों की क्षमता वाला छात्रावास, 401 आवासीय यूनिट, किसान कल्याण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और अतिथि गृह भी विकसित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय को शिक्षा, शोध, प्रशिक्षण और किसान हित से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक समग्र केंद्र के रूप में तैयार करने की योजना है। हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य वनावरण बढ़ाने, जैव विविधता के संरक्षण को मजबूत करने, किसानों और विद्यार्थियों को आधुनिक प्रशिक्षण देने तथा कृषि एवं पर्यावरण के क्षेत्र में शोध को प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय के माध्यम से वानिकी, बागवानी, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों में विशेषज्ञता विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इस पहल से प्रदेश में हरित विकास, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय के निर्माण के साथ गोरखपुर न केवल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करेगा, बल्कि वन एवं पर्यावरण से जुड़े अध्ययन और अनुसंधान के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में किन्नरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई:5-16 बाउंसरों के साथ धमकी देने का आरोप, पांच नामजद समेत अन्य पर केस
    Next Article
    स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर की खुशी:वाराणसी को मिला तृतीय स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment