Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में नीट परीक्षा की तैयारियों पर समीक्षा बैठक:DM के निर्देश पर CDO ने की अध्यक्षता, व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

    1 hour ago

    2

    0

    बिजनौर, 23 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर आगामी 03 मई, 2026 को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रणविजय सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सीडीओ रणविजय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए नीट परीक्षा को पूर्ण रूप से नकल विहीन, सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। सीडीओ ने निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाए और किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने सभी केंद्रीय व्यवस्थापकों को प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अपनी सुविधा अनुसार क्लॉक रूम बनाने के लिए कहा, जिस पर परीक्षार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, परीक्षा केंद्रों, परिसरों के सभी प्रवेश-निकास द्वारों, गलियारों और परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाना और उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारी पूर्व में ही करने को कहा गया। सीडीओ ने यह भी निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। पुलिस विभाग को परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही परीक्षा में नक़ल रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, एएसपी प्रकाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव सहित समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में नकली उत्पादों पर कार्रवाई, दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज:ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बिक्री, पुलिस ने मारा छापा
    Next Article
    वाराणसी के सूर्यदीप बने 10वीं के टॉपर:क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल रो पडे़, बोले- सूर्यदीप ने की थी बड़ी मेहनत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment