Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकाब लगाकर हमला, कैसे होर्मुज में भारतीय जहाज ईरान ने किया कब्जा, देखें Video

    3 hours from now

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच ईरान ने भारत आ रहे एक कंटेनर जहाज को रोक लिया। इतना ही नहीं फायरिंग के बाद इस जहाज को अपने कब्जे में भी ईरान ने ले लिया और इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस जहाज पर भारत का एक नागरिक मौजूद है। एक नाटकीय फुटेज जारी किया है। इस फुटेज में कथित तौर पर दिखाया गया है कि कैसे नकाबपोश कमांडो ने जहाज़ों का पीछा किया, उन पर चढ़ गए और आखिरकार उन्हें ज़ब्त कर लिया। हॉलीवुड की किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म जैसा लगने वाला यह प्रोपेगैंडा वीडियो, अमेरिकी मरीन द्वारा दो ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाज़ों पर चढ़कर उन्हें ज़ब्त करने के कुछ दिनों बाद आया है। उन जहाज़ों ने होर्मुज़ में लगी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की थी।इसे भी पढ़ें: Middle East में जंग से बढ़ी Ukraine की टेंशन, Zelenskyy बोले- US से मदद मिलनी होगी मुश्किलबताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे जब एपा मिनी डेज़ नाम का यह कंटेनरशिप हॉर्न स्टेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक ईरान की आईआरजीसी ने इस जहाज को निशाना बनाया। पहले चेतावनी दी गई और फिर फायरिंग शुरू हो गई। समुंदर के बीच गोलियों की आवाज जहाज पर 21 लोगों के लिए वह पल किसी डरावने सपने से कम नहीं था। वॉइस कैप्टन संजय महान ने अपने वीडियो में बताया कि जैसे ही फायरिंग शुरू हुई सभी क्रू मेंबर तुरंत जहाज के अंदर चले गए और खुद को सुरक्षित करने की कोशिश की। अब आपको बताते हैं इस जहाज के बारे में। इस कंटेनरशिप का नाम है एपा मिनोडेस। यह लाइबेरिया के झंडे वाला एक कमर्शियल कारगो जहाज है। यह जहाज सऊदी अरब से भारत के गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट की ओर आ रहा था।इसे भी पढ़ें: Donald Trump के Pentagon में बड़ी उथल-पुथल, नौसेना सचिव के इस्तीफे पर Iran ने ली चुटकी यानी यह एक सामान्य व्यापारिक यात्रा थी। लेकिन अचानक यह अंतरराष्ट्रीय विवाद का हिस्सा बन गई। जहाज पर कुल 21 लोग सवार हैं और इनमें वॉइस कैप्टन संजय महर भारत से हैं। बाकी क्रू मेंबर फिलीपींस, यूक्रेन और श्रीलंका के नागरिक हैं। यानी यह एक मल्टीीनेशनल क्रू है जो अब ईरान के कब्जे में है। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। ईरान के सैनिकों ने भारतीय जहाज़ पर कब्ज़ा कैसे किया?इस नाटकीय वीडियो में ईरानी सैनिक स्पीडबोट्स में सवार होकर मालवाहक जहाज़ों की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो ट्रंप के उन बार-बार किए गए दावों के बिल्कुल विपरीत है, जिनमें उन्होंने कहा था कि युद्ध के दौरान ईरानी नौसेना पूरी तरह से तबाह हो गई थी। हालाँकि, अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि इन जहाज़ों पर कब्ज़ा करने के पीछे ईरान का "मच्छर बेड़ा" (mosquito fleet) था यानी छोटी, तेज़ रफ़्तार वाली और जिनका पता लगाना मुश्किल होता है, ऐसी नावें जिन्हें शक्तिशाली IRGC द्वारा संचालित किया जाता है। इसके बाद वीडियो में नकाब पहने ईरानी सैनिक, जिनके पास राइफलें हैं, एक सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ते और MSC Francesca पर सवार होते दिखाई देते हैं।इसे भी पढ़ें: Lahore के बाद बलूचिस्तान में Unknown गनमैन का कहर, उड़ा डाली रिफाइनरी Epaminondas पर सवार, नकाबपोश कमांडो राइफलों के साथ तलाशी लेते और इंजन रूम में दाखिल होते नज़र आते हैं। फिर विज़ुअल्स में सैनिकों को जहाज़ के ऊपरी डेक पर चढ़ते हुए दिखाया गया है। भारत की ओर जा रहे जहाज़ Epaminondas के 'ब्रिज' (केंद्रीय कमांड सेंटर) को तब नुकसान पहुँचा, जब ईरानी सैनिकों ने अपनी स्पीडबोट से गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके। हालाँकि, जहाज़ के क्रू को कोई चोट नहीं आई। MSC Francesca, जो ईरान के तट से लगभग छह मील दूर था, उस पर भी ज़ोरदार गोलीबारी हुई।Scary visuals of Iranian armed forces hijacking two ships 👇🏻Iran's Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) has seized two container ships in the Strait of Hormuz, MSC Francesca and EpaminondasThe vessels were boarded by armed Iranian forces over alleged violations pic.twitter.com/lFfJjtaXuy— Nabila Jamal (@nabilajamal_) April 23, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनाव के बीच EVM पर बवाल, अधीर रंजन चौधरी ने उठाए सवाल
    Next Article
    बंगाल के कुमारगंज में BJP प्रत्याशी को दौड़ाकर पीटा:आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा की कार पर हमला; बीरभूम में CRPF पर पथराव, सुरक्षाकर्मी घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment