Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में पेट्रोल टैंकर का टायर फटा, रिसाव शुरू:फायर ब्रिगेड ने फोम से रिसाव रोका, पेट्रोल दूसरे टैंकर में स्थानांतरित

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के धामपुर-नगीना रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोल से भरे एक टैंकर का टायर फटने के बाद उसमें से तेल का रिसाव शुरू हो गया था। अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और संभावित आगजनी की घटना को टाल दिया। अग्निशमन केंद्र धामपुर को ग्राम मिलक जहांगीराबाद मोड़ के पास ट्रक संख्या यूपी 65 जेटी 9984 के टायर फटने और पेट्रोल रिसाव की सूचना मिली थी। पेट्रोल जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के रिसाव से मौके पर गंभीर खतरे की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टैंकर से लगातार पेट्रोल बह रहा था। फायर कर्मियों ने मोटर फायर इंजन का उपयोग कर फोम की पंपिंग शुरू की, जिससे आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सका। आग लगने की आशंका को देखते हुए नगीना अग्निशमन केंद्र से भी एक अतिरिक्त फायर इंजन बुलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शीशपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया। इस ऑपरेशन के दौरान स्थानीय पुलिस भी तैनात रही और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। फायर टीम ने पेट्रोल कंपनी के मैनेजर को घटना की सूचना दी। इसके बाद एक अन्य टैंकर मंगवाकर रिसाव हो रहे पेट्रोल को सुरक्षित तरीके से उसमें स्थानांतरित किया गया। रिफिलिंग की पूरी प्रक्रिया के दौरान, किसी भी चिंगारी से आग भड़कने की आशंका को रोकने के लिए फायर कर्मी लगातार फोम का छिड़काव करते रहे। सारा पेट्रोल सुरक्षित रूप से दूसरे टैंकर में भर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी:बिजनौर में 32 लाख की साइबर धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    अंबेडकरनगर में विश्वकर्मा योजना आवेदन शुरू:पारंपरिक कारीगरों को 6 दिवसीय प्रशिक्षण और टूलकिट मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment