Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में रमजान की शुरुआत: आज से तरावीह:कल पहला रोजा, मस्जिदों में खास इंतजाम; बाजारों में रौनक

    9 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो गई है। चांद दिखाई देने के बाद बुधवार रात से मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी, जबकि गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान के आगमन को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। रमजान को देखते हुए जिले की मस्जिदों में साफ-सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है। नमाजियों के लिए पीने के पानी और वजू के इंतजाम भी किए गए हैं। ईशा की नमाज के बाद विशेष तरावीह अदा की जाएगी, जिसमें बीस रकअत में कुरान की तिलावत की जाती है। नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की जाएगी। इबादत के साथ भाईचारे का संदेश रमजान का महीना इबादत, सब्र और परहेजगारी का प्रतीक है। यह इंसानियत, भाईचारे और आपसी सद्भाव का भी संदेश देता है। इस दौरान लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं। जगह-जगह इफ्तार का आयोजन किया जाता है और सदका, खैरात व जकात के जरिए गरीबों की सहायता की जाती है। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल रमजान शुरू होते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग सहरी और इफ्तार के लिए पापे, खारी, फेन, फैनी, ब्रेड, बन, शीरमाल और दूध जैसी वस्तुएं खरीद रहे हैं। इसके अलावा कपड़े, घरेलू सामान, फल और अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी भी तेज हो गई है। गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। मुस्लिम समाज के लोग सहरी के बाद पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखेंगे और शाम को मगरिब की नमाज के बाद इफ्तार कर रोजा खोलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 'राष्ट्रीय आविष्कार अभियान' का आयोजन:जूनियर छात्रों का कृषि विश्वविद्यालय में एक्सपोजर विजिट, डेयरी से मत्स्य पालन तक सीखी आधुनिक तकनीकें
    Next Article
    इटावा में बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई:हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 2688 ने छोड़ा एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment