Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 'राष्ट्रीय आविष्कार अभियान' का आयोजन:जूनियर छात्रों का कृषि विश्वविद्यालय में एक्सपोजर विजिट, डेयरी से मत्स्य पालन तक सीखी आधुनिक तकनीकें

    11 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जगदीशपुर और मुसाफिरखाना विकास खंडों के जूनियर छात्रों के लिए एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर कृषि एवं संबद्ध विषयों की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। भ्रमण के दौरान, विद्यार्थियों ने पशुपालन विभाग की डेयरी इकाई का निरीक्षण किया। यहां विशेषज्ञों ने उन्हें दुग्ध उत्पादन, नस्ल सुधार, पशुओं के संतुलित आहार और आधुनिक डेयरी प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके बाद, छात्रों ने मत्स्य पालन विभाग और हैचरी का दौरा किया, जहां उन्होंने मत्स्य पालन की वैज्ञानिक विधियों, बीज उत्पादन और तालाब प्रबंधन की जानकारी ली। सब्जी विज्ञान केंद्र में उन्हें उन्नत किस्मों की सब्जियों, नर्सरी प्रबंधन, जैविक खेती और संरक्षित खेती की तकनीकों से भी अवगत कराया गया। राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत हर साल ब्लॉक स्तर पर जूनियर कक्षाओं के छात्रों की परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाता है। इस वर्ष भी सैकड़ों छात्रों का चयन कर विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया, ताकि वे कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों की आधुनिक तकनीकों से परिचित हो सकें। कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने कृषि वैज्ञानिकों से सीधा संवाद किया और अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। वैज्ञानिकों ने उन्हें वैज्ञानिक सोच विकसित करने, नवाचार अपनाने और कृषि क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। छात्रों ने 'तपाक विधि' से खेती और उसकी सिंचाई के तरीकों के बारे में भी पूछा, जिस पर वैज्ञानिकों ने बताया कि इस विधि से जमीन में नमी बनी रहती है, फसलों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और पानी की बचत भी होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 24 दिन से लापता युवक की लाश मिली:घर से बिना बताए कहीं चला गया था, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
    Next Article
    बिजनौर में रमजान की शुरुआत: आज से तरावीह:कल पहला रोजा, मस्जिदों में खास इंतजाम; बाजारों में रौनक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment