Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सवर्ण समाज समिति का प्रदर्शन:यूजीसी का विरोध, क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष बोले- नई पार्टी बनाएंगे

    12 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में स्वर्ण समाज समन्वय समिति (S4) के बैनर तले दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में किया गया, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने मीडिया से बात करते हुए यूजीसी रेगुलेशन 2026 के खिलाफ देश भर में उठ रही गंभीर चिंताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने 8 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित 'यूजीसी रोलबैक महा आंदोलन' का भी उल्लेख किया। ज्ञापन में समिति ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 को असंवैधानिक बताते हुए इसे तत्काल पूर्णतः वापस लेने की मांग की। उनकी प्रमुख मांगों में सामान्य/अनारक्षित वर्ग को स्पष्ट संवैधानिक व विधिक संरक्षण प्रदान करना भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, समिति ने गजट अधिसूचना की सभी परिभाषाओं को स्पष्ट, वस्तुनिष्ठ व गैर-मनमानी बनाने की मांग की। उन्होंने इक्विटी समितियों में संतुलित, निष्पक्ष व समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा झूठी व दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर कठोर दंडात्मक प्रावधान जोड़ने की भी अपील की। अन्य मांगों में नई समीक्षा/क्रियान्वयन समिति में अपने संगठन/समुदाय के प्रतिनिधि को शामिल करना, सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाले नियम बनाना, असंवैधानिक गजट के निर्माण में जिम्मेदार व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करना, एंटी-रैगिंग एक्ट को पुनः लागू करना और विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना शामिल है। इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियां सामान्य वर्ग के हितों की बात कभी नहीं करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया बजट में भी सामान्य वर्ग को कुछ नहीं दिया गया। शेखावत ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी इस दिशा में कदम नहीं उठाते हैं, तो वे जल्द ही सामान्य वर्ग की पार्टी का गठन करेंगे। उन्होंने भविष्य में ऐसे कानूनों को रोकने के लिए विकल्प तैयार करने और सामान्य वर्ग के शोषित लोगों के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सामान्य वर्ग सत्ता में आएगा और समानता की बात करेगा। उन्होंने कहा कि यह सभी पार्टियों सिर्फ वोट की भाषा की बात समझती हैं और हमने इस बार तय कर लिया है कि चाहे छोटा चुनाव हो या बड़ा चुनाव हो जहां पर सामान्य वर्ग के हजारों लाखों करोड़ों लोग जुड़े हो क्या वहां भाजपा को कोई जमीन मिल पाएगी उन्होंने कहा कि नहीं मिलने देंगे जमीन अगर हमारे बच्चों का भविष्य असुरक्षित है तो इस बीजेपी का भी हमने भविष्य असुरक्षित कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले- जो गौ माता के साथ नहीं वह कसाई:धर्म युद्ध की चेतावनी देकर संतों से पूछा- आप गाय या आय के साथ
    Next Article
    बदायूं में मारपीट, पीड़ित के भाई का आरोप:मुस्लिम होने के कारण पीटा गया, परिवार का पेट भरने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment