Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में श्री बालाजी जन्मोत्सव:1 से 3 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के सिद्ध पीठ प्राचीन श्री बालाजी मंदिर, साहित्य विहार में श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक चलेगा। इस कार्यक्रम की जानकारी मंदिर परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। प्रॉजल शर्मा और उज्जवल शर्मा ने बताया कि पूज्य गुरु श्रीश्री 108 अजय दास जी महाराज की प्रेरणा से यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे श्री रामचरितमानस अखंड पाठ से होगी। इसके बाद, 2 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे एक विशाल बालाजी रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री बालाजी मंदिर से शुरू होकर शहर के सभी मुख्य मार्गों से गुजरेगी और मंदिर प्रांगण में ही समाप्त होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। 2 अप्रैल की शाम 7:30 बजे श्री बालाजी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद 151 किलो लड्डू का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। 3 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे विशाल भंडारा होगा। इसी दिन शाम 7:30 बजे महाआरती के बाद 56 भोग का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने की आत्महत्या:उन्नाव में परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    रामलीला मंच पर युवक ने की हवाई फायरिंग, VIDEO:कुशीनगर में बार बालाओं के डांस के दौरान का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment